ShareChat
click to see wallet page
search
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 40 साल बाद परचम लहराने वाले सभी छात्रों को दिल की गहराइयों से अनंत-अशेष शुभकामनाएं! Patna University के इतिहास में यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि परिवर्तन की प्रचंड दस्तक है। वर्षों से विश्वविद्यालय प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किए गए खोखले वादों, झूठे दावों और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी यह आवाज आज ऐतिहासिक विजय में बदली है। यह NEET की बेटी की लड़ाई का फलाफल है। हम #NSUI को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले शांतनु शेखर को अध्यक्ष और खुशी कुमारी को महासचिव निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत उन तमाम छात्रों की जीत है, जो खुद को सत्ता, डर, दमन और परिवारवाद की राजनीति के बीच असुरक्षित महसूस करते रहे। यह जीत उनके आत्मविश्वास, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य की ऊर्जावान किरण है। पिछले कई वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों में विश्वास रखने वाली National Students' Union of India ने छात्र संघ को एक ईमानदार, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली नेतृत्व दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए कन्हैया कुमार जी, सत्यम कुशवाहा जी, सूरज जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी, प्रभारी श्री कृष्ण अल्लावरु जी सहित सभी साथियों का विशेष आभार। साथ ही राजेश रंजन पप्पू जी, प्रेमचंद सिंह जी और विश्वविद्यालय के तमाम छात्रों एवं मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद, जिनके विश्वास और संघर्ष ने यह इतिहास रचा। यह जीत जिम्मेदारी भी है और संकल्प भी — पटना विश्वविद्यालय के बेहतर, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ✊ #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
Rajesh Ranjan Pappu Yadav - @RSITY FA y ؟ {UDENTS: ٍّ 9 THE [ VIONI` PART OF ' FAMILY  जीत की हादिक. बधाई एवं शुभकामनाएं। शांतनु थेखर egei 9பி বম্ভরিক্র্pUযU अध्यक्ष, PUSU @RSITY FA y ؟ {UDENTS: ٍّ 9 THE [ VIONI` PART OF ' FAMILY  जीत की हादिक. बधाई एवं शुभकामनाएं। शांतनु थेखर egei 9பி বম্ভরিক্র্pUযU अध्यक्ष, PUSU - ShareChat