ShareChat
click to see wallet page
search
#🌸गुरु रविदास जयंती🙏 संत परंपरा के महान योगी, समाज सुधारक एवं समरसता के प्रणेता संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। “ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न॥” गुरु रविदास जी ने कर्म को सर्वोपरि मानते हुए समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग प्रशस्त किया। सामाजिक न्याय, समरसता और चरित्र निर्माण का उनका संदेश आज भी हमें एक सशक्त व समावेशी समाज की दिशा में प्रेरित करता है। 🙏 उनकी शिक्षाएं सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहें।