“गाजियाबाद से एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा भारत में एक खतरनाक नेटवर्क तैयार किया जा रहा था। इसमें गरीब और कम पढ़े-लिखे युवाओं को पैसों का लालच देकर फंसाया जा रहा था।
इन युवाओं से संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगवाकर वीडियो और फोटो तैयार करवाए जाते थे, जिन्हें सीमा पार भेजा जाता था।
खाटू श्याम मंदिर, दिल्ली कैंट और एयरफोर्स स्टेशन जैसी जगहों की रेकी भी करवाई गई।
अब तक इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।
एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और बड़े आतंकी हमले की साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है।”
#BreakingNews
#GhaziabadNews
#TerrorNetwork
#IndiaSecurity
#ITSamachar
#newa


