#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ आज दिनांक 05-11-2026 को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट के सभी स्तर के छोटे-बड़े पदाधिकारियों,अब तक के चयनित प्रत्याशियों तथा प्रदेश के सभी 75 जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक ली। आगामी विधानसभा आम चुनाव के दृष्टिगत आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए आदरणीय बहनजी ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, चुनावी तैयारियों, अच्छे से अच्छे पार्टी उम्मीदवारों के चयन तथा सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, आगामी 6 दिसंबर को परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। #जयभीम #BSP #मिशन_2027 #6_दिसंबर_चलो_लखनऊ #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #✔️बहुजन समाज पार्टी #बीएसपी इंडिया #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
19 shares