*•.¸♡🅡🅘🅣🅘🅚♡¸.•*
#⛽CNG की कीमतों में लगी आग 🤯 आज एक बार फिर आईजीएल ने सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में सीएनजी 3 रुपए 89 पैसे महंगी हो गई है. बड़ी बात यह है कि पिछले चार महीनों के भीतर CNG करीब 10 रुपए महंगी हुई है. पिछले चार महीनों में दिल्ली-एनसीआर में पांच बार सीएनजी के दामों में बढोतरी हुई है. खाड़ी देशों में युद्ध के बाद पहली बार सीएनजी के दाम 15 मई को बढ़े थे, जब आईजीएल ने 2 रुपए की बढोतरी का ऐलान किया था. इसके बाद 17 मई, 23 मई और 26 मई को भी आईजीएल ने धीरे-धीरे करके सीएनजी महंगी कर दी थी. 17 से 26 मई यानी 10 दिनों के भीतर आईजीएल ने सीएनजी पर 6 रुपए बढ़ा दिए थे. मई के बाद आईजीएल ने अब सीधे 29 अगस्त यानी आज सीएनजी के दाम बढ़ाए हैं. आज दिल्ली एनसीआर में दाम 3 रुपए 89 पैसे बढ़े हैं. यानी एक बार में इतने दाम इस साल कभी नहीं बढ़े थे. अब दिल्ली एनसीआर में एक किलो सीएनजी की कीमत 86 रुपए 98 पैसे है. कुल मिलाकर इस साल सीएनजी की कीमत 9.89 रुपए बढ़ी है. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स