भारत भूषण
631 views 3 hours ago
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺 *********|| जय श्री राधे ||********* 🌺🙏 *महर्षि पाराशर पंचांग* 🙏🌺 🙏🌺🙏 *अथ पंचांगम्* 🙏🌺🙏 *********ll जय श्री राधे ll********* 🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺 *दिनाँक:-24/08/2026,सोमवार* द्वादशी, शुक्ल पक्ष, श्रावण """"""""""""""""""""""""""""""""""""(समाप्ति काल) तिथि------------ द्वादशी अहोरात तक पक्ष----------------------- शुक्ल नक्षत्र------ पूर्वाषाढा 20:27:19 योग----------- प्रीति 07:03:15 करण----------- बव 17:21:48 वार--------------------- सोमवार माह--------------------- श्रावण चन्द्र राशि------- धनु 27:05:10 चन्द्र राशि----------------- मकर सूर्य राशि------------------- सिंह रितु------------------------ शरद आयन--------------- दक्षिणायन संवत्सर----------------- पराभव संवत्सर (उत्तर)----------------- रौद्र विक्रम संवत------------- 2083 गुजराती संवत------------ 2082 शक संवत---------------- 1948 कलि संवत--------------- 5127 वृन्दावन सूर्योदय------------- 05:55:23 सूर्यास्त-------------- 18:47:23 दिन काल----------- 12:52:00 रात्री काल----------- 11:08:28 चंद्रोदय-------------- 16:30:06 चंद्रास्त-------------- 26:58:35 लग्न----सिंह 6°39', 126°39' सूर्य नक्षत्र------------------- मघा चन्द्र नक्षत्र------------- पूर्वाषाढा नक्षत्र पाया----------------- ताम्र *🚩💮🚩 पद, चरण 🚩💮🚩* धा---- पूर्वाषाढा 07:07:35 फा---- पूर्वाषाढा 13:48:02 ढा---- पूर्वाषाढा 20:27:19 भे---- उत्तराषाढा 27:05:17 *💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮* ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद ============================ सूर्य= सिंह 06°30 , मघा 2 मी चन्द्र= धनु 19°30 , पूoषाo 2 धा बुध = सिंह 02°52 ' आश्लेषा 1 मा शु क्र= कन्या 22°05, हस्त 4 ठ मंगल= मिथुन 14°17 आर्द्रा 3 ङ गुरु= कर्क 17°33 आश्लेषा , 1 डी शनि=मीन 19°30 ' रेवती , 1 दे राहू=(व) कुम्भ 05°34 धनिष्ठा , 4 गे केतु= (व) सिंह 05°34 मघा 2 मी ============================ *🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩* राहू काल 07:32 - 09:08 अशुभ यम घंटा 10:45 - 12:21 अशुभ गुली काल 13:58 - 15:34 अशुभ अभिजित 11:56 - 12:47 शुभ दूर मुहूर्त 12:47 - 13:39 अशुभ दूर मुहूर्त 15:22 - 16:13 अशुभ वर्ज्यम 29:18* - 31:03* अशुभ प्रदोष 18:47 - 21:03 शुभ 💮चोघडिया, दिन अमृत 05:55 - 07:32 शुभ काल 07:32 - 09:08 अशुभ शुभ 09:08 - 10:45 शुभ रोग 10:45 - 12:21 अशुभ उद्वेग 12:21 - 13:58 अशुभ चर 13:58 - 15:34 शुभ लाभ 15:34 17:11 शुभ अमृत 17:11 18:47 शुभ 🚩चोघडिया, रात चर 18:47 - 20:11 शुभ रोग 20:11 - 21:35 अशुभ काल 21:35 22:58 अशुभ लाभ 22:58 - 24:22* शुभ उद्वेग 24:22* - 25:45* अशुभ शुभ 25:45* - 27:09* शुभ अमृत 27:09* - 28:32* शुभ चर 28:32* - 29:56* शुभ 💮होरा, दिन चन्द्र 05:55 -06:59 शनि 06:59- 08:04 बृहस्पति 08:04- 09:08 मंगल 09:08 -10:13 सूर्य 10:13 -11:17 शुक्र 11:17- 12:21 बुध 12:21 -13:26 चन्द्र 13:26 -14:30 शनि 14:30- 15:34 बृहस्पति 15:34- 16:39 मंगल 16:39- 17:43 सूर्य 17:43 -18:47 🚩होरा, रात शुक्र 18:47- 19:43 बुध 19:43 -20:39 चन्द्र 20:39- 21:35 शनि 21:35 -22:30 बृहस्पति 22:30 -23:26 मंगल 23:26 -24:22 सूर्य 24:22-25:17 शुक्र 25:17-26:13 बुध 26:13-27:09 चन्द्र 27:09 -28:04 शनि 28:04-29:00 बृहस्पति 29:00-29:56 *🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩* सिंह > 05:30 से 07:52 तक कन्या > 07:52 से 10:10 तक तुला > 10:10 से 12:16 तक वृश्चिक > 12:16 से 14:44 तक धनु > 14:44 से 16:48 तक मकर > 16:48 से 18:30 तक कुम्भ > 18:30 से 20:10 तक मीन > 20:10 से 21:38 तक मेष > 21:38 से 23:16 तक वृषभ > 23:16 से 01:02 तक मिथुन > 01:02 से 03:14 तक कर्क > 03:14 से 05:30 तक ======================= *🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार* (लगभग-वास्तविक समय के समीप) दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट कोटा +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट *नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार । शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥ रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार । अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥ अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें । उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें । शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें । लाभ में व्यापार करें । रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें । काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है । अमृत में सभी शुभ कार्य करें । *💮दिशा शूल ज्ञान-------------पूर्व* परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l इस मंत्र का उच्चारण करें-: *शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l* *भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll* *🚩 अग्नि वास ज्ञान -:* *यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,* *चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।* *दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,* *नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्* *नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।* 12 + 2 + 1 = 15 ÷ 4 = 3 शेष पृथ्वी लोक पर अग्नि वास हवन के लिए शुभ कारक है l *🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩* सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है शनि ग्रह मुखहुति *💮 शिव वास एवं फल -:* 12 + 12 + 5 = 29 ÷ 7 = 1 शेष कैलाश वास = शुभ कारक *🚩भद्रा वास एवं फल -:* *स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।* *मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।* *💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮* *एकादशी व्रत (वैष्णव) *💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮* मूर्खा यत्र न पुज्यन्ते धान्यं यत्र सुसञ्चितम् । दाम्पत्ये कलहो नास्ति तत्र श्रीः स्वयमागता ।। ।।चाoनीo।। धन की देवी लक्ष्मी स्वयं वहां चली आती है जहाँ ... १. मूर्खो का सम्मान नहीं होता. २. अनाज का अचछे से भणडारण किया जाता है. ३. पति, पत्नी मे आपस मे लड़ाई बखेड़ा नहीं होता है. *🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩* गीता -: विभूतियोग अo-10 अहमात्मा गुडाकेश सर्वभूताशयस्थितः। अहमादिश्च मध्यं च भूतानामन्त एव च॥ हे अर्जुन! मैं सब भूतों के हृदय में स्थित सबका आत्मा हूँ तथा संपूर्ण भूतों का आदि, मध्य और अंत भी मैं ही हूँ ॥20॥ *💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮* देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके। नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।। विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।। 🐏मेष आज रिश्तों को संभालकर चलना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। प्यार और समझदारी से आप हर स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उन्हें मनाने में देर न करें। उधार लेने का विचार आ रहा है तो फिलहाल रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि आगे चलकर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में भी आज बड़े फैसले लेने से बचें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। 🐂वृष आज का दिन खुशियां लेकर आएगा, खासकर विद्यार्थियों के लिए। कोई नया कोर्स शुरू करने या नई दिशा में कदम बढ़ाने का मौका मिल सकता है, जो आगे सफलता दिलाएगा। आमदनी के नए स्रोत बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी भी किसी करीबी व्यक्ति की मदद से दूर होती नजर आ रही है। 👫मिथुन आज आपका हुनर आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा। कला, रचनात्मकता और किसी विशेष कौशल में निखार आएगा, जिससे आपको दूसरों से अलग पहचान मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी हो सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं तो हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी और आपकी कोई उपलब्धि सम्मान बढ़ाएगी। 🦀कर्क आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ प्रभावशाली या खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपसी बातचीत से सुलझने की संभावना है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी खबर मिलने से दिन और भी खास हो सकता है। 🦀सिंह आज आपको आमदनी और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा और आपके फैसले दूसरों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। साथ ही, नौकरी का कोई नया ऑफर अचानक आपको खुश कर सकता है। 🙎‍♀️कन्या आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ें। मौज-मस्ती के साथ काम पर भी पूरा ध्यान देना जरूरी है। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी पहले से चल रही है, तो उसे टालने के बजाय सही सलाह लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। आज अपने काम खुद पूरा करना बेहतर होगा, क्योंकि दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। ⚖️तुला आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आप खुद में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ पैसों का लेन-देन करने से बचें। घर में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा विचलित भी रह सकता है। शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें। 🦂वृश्चिक आज चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और समाधान की राह निकल सकती है। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यही अनुभव आपको आगे बढ़ाएगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करके कोई बड़ा पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। 🏹धनु आज खर्च बढ़ सकते हैं और साथ ही आप भविष्य को लेकर गंभीरता से सोचेंगे। मां की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। भाई-बहनों की जरूरतों को नजरअंदाज न करें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ा मानसिक दबाव कम महसूस होगा। पिता की कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है, लेकिन तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से काम लेना बेहतर रहेगा। समय के साथ स्थिति संभल जाएगी। 🐊मकर आज आपके दिमाग में कई नए विचार आएंगे, जो कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। साझेदारी में काम शुरू करने के अच्छे संकेत हैं। किसी सरकारी योजना में निवेश का विचार बन सकता है, लेकिन दस्तावेज और शर्तें अच्छी तरह जांचने के बाद ही आगे बढ़ें। कुछ लोग आपके भरोसे का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुओं का खास ध्यान रखें। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी और पुरानी यादें फिर ताजा हो जाएंगी। 🍯कुंभ आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी कोई उपयोगी चीज या अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहना ही समझदारी होगी, क्योंकि बेवजह की चर्चा आपके प्रमोशन पर असर डाल सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको खुशी मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कुछ नया शुरू करने की आपकी कोशिश धीरे-धीरे सफलता का रास्ता खोल सकती है। 🐟मीन आज आपके आसपास खुशियों का माहौल रहेगा और कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। ऑफिस में कोई सरप्राइज, उपहार या सम्मान मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोन के मंजूर होने के संकेत हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आमदनी मजबूत बनी रहेगी। दोस्तों की मदद के लिए आप हमेशा की तरह आगे रहेंगे और यही उदारता आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी। 🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏 🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺 #🙏सुविचार📿 #☝अनमोल ज्ञान #📖जीवन का लक्ष्य🤔 #🙏 प्रेरणादायक विचार #❤️जीवन की सीख
13 shares

More like this