BHARAT UPDATE
437 views 6 hours ago
हाल ही में आई चर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' के बाद से नीम करोली बाबा काफी चर्चा में हैं। नीम करोली बाबा, जिन्हें बाबा लक्ष्मण दास और बाबा के नाम से भी जाना जाता है। उनकी लीलाओं के बारे में इस समय खूब चर्चा हो रही है। आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा उर्फ बाबा के जीवन से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो आम लोगों को हैरान कर देते हैं। उनकी सादगी और अनोखे अंदाज के चर्चे आज भी दुनियाभर में फैले हुए हैं। उनके भक्तों द्वारा दर्ज किए गए अनुभवों में एक ऐसा ही वाकया मध्य प्रदेश के एक राज्यपाल से जुड़ा हुआ है। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वे हर इंसान को एक समान नजर से देखते थे। लेखक केशव दास की किताब में दर्ज किस्सा केशव दास द्वारा संकलित भक्तों की कहानियों के संग्रह 'बेयरफूट इन द हार्ट' में इस घटना का विशेष जिक्र मिलता है। एक बार की बात है जब बाबा एक होटल के कमरे में ठहरे हुए थे। उसी दौरान कमरे में मौजूद एक भक्त के पास खबर आई कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल यानी गवर्नर बाबा से फोन पर बात करना चाहते हैं। भक्त ने जब यह बात बाबा को बताई, तो उन्होंने बेहद सहजता से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना किसी जल्दबाजी के उठकर बाथरूम की ओर कदम बढ़ाए और अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। ठीक उसी वक्त कमरे का फोन घनघनाने लगा। भक्त ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से गवर्नर ने खुद का परिचय दिया और नीम करोली बाबा से बात करने की इच्छा जताई, जिन्होंने कथित तौर पर थोड़ी देर पहले ही फोन किया था। भक्त ने बड़ी विनम्रता से राज्यपाल को बताया कि बाबा अभी-अभी बाथरूम में गए हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। इसके बाद जो हुआ वह बेहद दिलचस्प था। मध्य प्रदेश के गवर्नर ने पूरे बीस मिनट तक फोन पर लाइन होल्ड करके रखी, जबकि बाबा को बाहर आने की कोई जल्दी नहीं थी। . . . . #neemkarolibaba #neemkarolimaharajji #kanchidham #trendingnow #hanumanji #shriram #neemkaroli #🚩नीम करोली बाबा 🙏 #भक्ति #followme #india #viral
13 shares

More like this