Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पटना : छात्रों के प्रदर्शन को तेजस्वी यादव के द्वारा समर्थन दिए जाने को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विपक्ष के नेता पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि छात्रों की ओर से उठाए गए लगभग सभी मुद्दों का सरकार ने समाधान कर दिया है और बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे खुले हैं.
वहीं, तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें यह सुनकर आश्चर्य हुआ कि “जिस व्यक्ति ने कभी कोई बोर्ड की परीक्षा भी नहीं दी, वह परीक्षा पर सुझाव दे रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव पहले बिहार सरकार के स्कूल में दाखिला लें, 10वीं पास करें और फिर परीक्षा को लेकर सुझाव दें.
मिथिलेश तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव अपनी राजनीति चमकाने के लिए “प्रायोजित कार्यक्रम” कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से उन्हें छात्रों का व्यापक समर्थन नहीं मिला और संभव है कि वे आंदोलन से पीछे हट गए हों.
#Bihar #BiharStudentProtest #EducationMinister #MithileshTiwari #TejashwiYadav #TrendingNews #ViralNews #📰 बिहार अपडेट