#📰ଆଜିର ଗୁରୁତ୍ୱପୂର୍ଣ୍ଣ ଅପଡେଟ💻 #🗞ଲାଟେଷ୍ଟ ଅପଡେଟ🎙 #ଖବର ଆଜିର #📰ଦେଶ-ବିଦେଶ ଅପଡେଟ #today's top headlines 🗞️ *🪯सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें...................!!* 👇🏻 ==================================== ➡️ गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर। सीएम सुबह पूजा-अर्चना के बाद करेंगे गौ सेवा। इसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में लगाएंगे चौपाल। रानी लक्ष्मीबाई पार्क से शुरू करेंगे तिरंगा यात्रा। CM के नेतृत्व में निकलेगी 3 KM लंबी तिरंगा यात्रा। रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत। CM योगी पैदल तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल। ➡️ अयोध्या राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या दौरे पर। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत। राज्यपाल आज दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। आज सुबह 10 बजे पहुंचेंगी कृषि विश्वविद्यालय। ➡️ दिल्ली राम धन गबन के आरोपों को लेकर संतों का प्रदर्शन। आज दिल्ली में 500 से ज्यादा साधु-संत करेंगे प्रदर्शन। मंडी हाउस से PM आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संत सौंपेंगे ज्ञापन। मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे संत। ➡️ हाथरस आज आकाश आनंद की हाथरस में जनसभा। बसपा के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। सादाबाद विधानसभा में जनसभा करेंगे आकाश। डॉक्टर अविन शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे। ➡️ मेरठ रोडरेज में दंपत्ति और बच्चों की पिटाई का आरोप। बाइक सवारों ने दंपत्ति की बाइक में मारी टक्कर। दंपत्ति ने शिविर संचालकों पर लगाया मारपीट का आरोप। दंपत्ति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। खरखौदा थाना क्षेत्र का मामला। ➡️ शामली 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल। कांधला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़। ➡️ सीतापुर वीडियो गेम खेलने को लेकर बच्चों में विवाद। विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर चले चाकू। धारदार चाकू के हमले में दो लोग घायल। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। एक घायल की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। कोतवाली नगर क्षेत्र के काजियारे का मामला। ➡️ दिल्ली दुग्गल कॉलोनी में मकान के बाहर लगी आग। मकान के बाहर अचानक लगी आग। मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के चार जवान। साथियों की मदद से आग पर पाया काबू। त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया नियंत्रण। साउथ दिल्ली के नेब सराय क्षेत्र का मामला। ➡️ लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रदेशव्यापी छात्र आंदोलन की तैयारी। Gen Z आंदोलन से जुड़े एक्टिविस्ट होंगे एकजुट। छात्र-युवा आंदोलनों के सक्रिय कार्यकर्ता आएंगे मंच पर। प्रदेशभर के छात्र और युवा आंदोलन के लिए जुटेंगे। कई शहरों और कैंपसों से छात्र-युवा होंगे शामिल। शिक्षा, रोजगार की लड़ाई को लेकर बड़ा अभियान। सभी दलों से जुड़े छात्र-युवाओं को भी न्योता। ➡️ बहराइच बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बड़ा हादसा। सिलेंडर गैस का पाइप लीक होने से लगी आग। गैस पाइप में आग लगने से तीन लोग झुलसे। खैरीघाट क्षेत्र के रामपुर धोबिहार का मामला। ➡️ अमेठी मामूली बात को लेकर मारपीट। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल। माचिस मांगने को लेकर हुआ था विवाद। दुकानदार से कहासुनी के बाद बढ़ा मामला। घायल युवक को CHC जामों लाया गया। जामों थाना क्षेत्र के लालूपुर का मामला। ➡️ बस्ती बाइक और आर्मी के वाहन में भिड़ंत। हादसे में तीन लोग घायल। जल लेने अयोध्या जाते समय हुआ हादसा। घटना की सूचना पर पहुंचे एएसपी। भड़के कांवड़ियों को कराया गया शांत। नगर क्षेत्र के कैप्टन नगर गोटवा के पास का मामला। ➡️ देवरिया अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत। मामले की जांच में जुटी पुलिस। गौरी बाजार के वकीलगंज का मामला। ➡️ अलीगढ़ गोकशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली। घायल तीनों बदमाश बताए जा रहे सगे भाई। पुलिस ने तीनों बदमाशों को किया गिरफ्तार। सोमना नहर के पास हुई मुठभेड़। ➡️ दिल्ली दिल्ली विधानसभा मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन। दूसरे दिन भी सदन में हंगामे के आसार। विपक्ष आज सदन के बाहर प्रदर्शन करेगा। कथित साइकिल घोटाले को लेकर होगा प्रदर्शन। AAP के सभी विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन। ➡️ झारखंड JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी मामला। मामले के खिलाफ आंदोलन तेज। 16-17 दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन। छात्रों ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया। पेपर लीक, OMR में कथित गड़बड़ी का आरोप। छात्र CBI जांच की मांग पर अड़े। धांधली वाली परीक्षाओं को रद्द करने की मांग। ➡️ बस्ती फुटहिया में विशाल भंडारे का आयोजन। कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक पवन सिंह। पवन सिंह के भजन सुनने उमड़ी भारी भीड़। भजन के दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे। तेज प्रताप सिंह करा रहे भव्य भंडारे का आयोजन। भंडारे में हजारों कांवड़ियों ने किया प्रसाद ग्रहण। 17 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन। ➡️ देवरिया सदर कोतवाली से महज कुछ दूरी पर चोरी। दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी। चोरों ने उड़ाए करीब 3.50 लाख रुपये। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद। सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी। ➡️ हापुड़ अपहरण के बाद नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म। दो लोगों ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म। नशीला पदार्थ खिला कर वारदात को दिया अंजाम। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी। ➡️ सहारनपुर सामूहिक दुष्कर्म के वांछित आरोपी से मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी वाजिद घायल। दोनों पैरों में लगी पुलिस की गोली। टपरी निवासी वाजिद को पुलिस ने दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद। 230 रुपये नगद भी पुलिस ने किए बरामद।
10 likes
16 shares

More like this