samir khan
569 views • 1 days ago
गिरिडीह। जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा जंगल के समीप से दो युवकों के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उक्त आशय की जानकारी सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेसवार्ता कर दी, उन्होंने बताया कि चरकमारा के निवासी मोहन दास के भाई धर्मवीर कुमार दास तथा तेजो रविदास के पुत्र नीतिश कुमार दास को कुछ अपराधियों ने अगवा कर लिया था और उन्हें छोड़ने के एवज में फिरौती की माँग की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने इसके गंभीर स्वरूप को देखते हुए उनके नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंह रायडीह गाँव स्थित उसरी नदी के श्मशान घाट के पास छापेमारी की। कार्रवाई में दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह के निवासी दो अभियुक्त मोहम्मद रिजवान अंसारी और मोहम्मद अफसर अंसारी को गिरफ्तार किया है।
गांडेय थाना कांड संख्या 45/26, दिनांक 13 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 127(2), 140(1) एवं 3(5) के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी रखी जा रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, जेएसए कंपनी #🔴 क्राइम अपडेट का नीला ई-रिक्शा संख्या JH 11 AM 8684 तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद सबूतों को कब्जे में लेकर उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।
5 likes
9 shares