Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ शनिवार को देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर कम हुआ, लेकिन तबाही का मंजर बना रहा। असम में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 98 तक पहुंच गई है।
हिमाचल प्रदेश में 153 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। उधर, केरल में सैकड़ों लोग राहत शिविरों में फंसे हैं क्योंकि उनके घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
असम में बाढ़ से 1.55 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के पूर्वी हिस्से के चार जिले सर्वाधिक प्रभावित हैं। सरकार रविवार से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शुरू करेगी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार चार दिन से हो रही बारिश के बीच शनिवार पिछले तीन साल में अगस्त का सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन दर्ज किया, जिसमें 98.7 मिमी बारिश हुई। महीने के पहले आठ दिनों में ही कुल बारिश का आंकड़ा मासिक औसत के करीब पहुंच गया।
हिमाचल प्रदेश में मूसलधार बारिश के कारण 153 सड़कें बंद हो गईं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, कई हिस्सों में बिजली व पानी आपूर्ति ठप हो गई।
30 जून को मानसून शुरू होने के बाद से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में राज्य में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 14 जानें भूस्खलनों में गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य को 834 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच खराब मौसम और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई।
इस बीच, आईएमडी ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों और राज्य के पूर्वी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है।
#AssamFlood #Newsgenix #WeatherNews #⛈️दिल्ली में मूसलाधार बारिश लाई मुसीबत, Video🎥