13 shares
More like this
- @ Mamta Biasa R .#❤️शुभकामना सन्देश #🌸 सत्य वचन #👉 लोगों के लिए सीख👈 #☝अनमोल ज्ञान #👌 आत्मविश्वास1622
- Rani💙#👫 हमारी ज़िन्दगी #👌 आत्मविश्वास #👌 अच्छी सोच👍 #🌸 सत्य वचन #☝अनमोल ज्ञान1K864
- jnk__creations💞#👌 अच्छी सोच👍 #🌸पॉजिटिव मंत्र #👌 आत्मविश्वास #🤘My Status😎 #💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस7275
- Reena#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #👫 हमारी ज़िन्दगी #😇 जीवन की प्रेरणादायी सीख #👌 आत्मविश्वास #☝आज का ज्ञान767250
- Suchi ♥️ Ranjit#🌸 सत्य वचन #❤️जीवन की सीख #👌 आत्मविश्वास #☝अनमोल ज्ञान #🙏सुविचार📿295149
- ishwarsingh#👉 लोगों के लिए सीख👈 #🙏 प्रेरणादायक विचार #😇 जीवन की प्रेरणादायी सीख #👌 आत्मविश्वास #👌 अच्छी सोच👍327269
- Rani💙#👫 हमारी ज़िन्दगी #👌 आत्मविश्वास #☝अनमोल ज्ञान #🌸 सत्य वचन #👌 अच्छी सोच👍1K483
- Rani💙#🌸 सत्य वचन #☝अनमोल ज्ञान #👌 अच्छी सोच👍 #👌 आत्मविश्वास #👫 हमारी ज़िन्दगी7344
- dil se 😍#👌 आत्मविश्वास6140
- MLP*🌹राजा और सम्बन्ध🌹* 🙏🙏🙏 *सुदूर प्रदेश के नयासर गांव में एक चौधरी जी रहते थे। चौधरी जी ने एक दुकानदार के पास पाँच सौ रुपये हिपाजत से संभाल कर रखने के लिये रख दिये... उन्होंने सोचा कि जब बच्ची की शादी होगी, तो पैसा ले लेंगे, थोड़े सालों के बाद जब बच्ची सयानी हो गयी, तो चौधरी जी उस दुकानदार के पास गये और अपने पैसे मांगे तो दुकानदार ने नकार दिया कि आपने कब हमें पैसा दिया था। उसने चौधरी जी से कहा कि क्या हमने कुछ लिखकर दिया है?* *चौधरी जी इस हरकत से परेशान हो गये और चिन्ता में डूब गये।* *थोड़े दिन के बाद उन्हें याद आया कि क्यों न राजा से इस बारे में शिकायत कर दें। ताकि वह कुछ फैसला कर दें एवं मेरा पैसा कन्या के विवाह के लिए मिल जाये। वह राजा के पास पहुँचे तथा अपनी फरियाद सुनाई...। राजा ने कहा...। कल हमारी सवारी निकलेगी तुम उस लालाजी की दुकान के पास खड़े रहना।* *राजा की सवारी निकली...। सभी लोगों ने फूलमालाएँ पहनायीं, किसी ने आरती उतारी।* *चौधरी जी लालाजी की दुकान के पास खड़े थे। राजा ने कहा - चौधरी जी! आप यहाँ कैसे? आप तो हमारे गुरु हैं? आइये इस बग्घी में बैठ जाइये, लालाजी यह सब देख रहे थे, उन्होंने आरती उतारी, सवारी आगे बढ़ गयी।* *थोड़ी दूर चलने के बाद राजा ने चौधरी जी को उतार दिया और कहा कि चौधरी जी हमने आपका काम कर दिया। अब आगे आपका भाग्य।* *उधर लालाजी यह सब देखकर हैरान थे कि चौधरी जी की तो राजा से अच्छी साँठ-गाँठ है। कहीं वह हमारा कबाड़ा न करा दें।* *लालाजी ने अपने मुनीम को चौधरी जी को ढूँढ़कर लाने को कहा...। चौधरी जी एक पेड़ के नीचे बैठकर कुछ विचार कर रहे थे, मुनीम जी आदर के साथ उन्हें अपने साथ ले गये|* *लालाजी ने प्रणाम किया और बोले - चौधरी जी! हमने काफी श्रम किया तथा पुराने खाते को देखा...तो पाया कि हमारे खाते में आपका पाँच सौ रुपये जमा है।* *चौधरी जी दस साल में ब्याज के बारह हजार रुपये हो गये, चौधरी जी आपकी बेटी हमारी बेटी है...अत: एक हजार रुपये आप हमारी तरफ से ले जाइये तथा उसे लड़की की शादी में लगा देना।* *इस प्रकार लालाजी ने चौधरी जी को तेरह हजार रुपये देकर प्रेम के साथ विदा किया...जब मात्र एक राजा के साथ सम्बंध होने भर से विपदा दूर हो जाती है तो...।* *हम सब भी अगर इस दुनिया के राजा,भगवान् से अगर अपना सम्बन्ध जोड़ लें...। तो आपकी कोई समस्या, कठिनाई या फिर आपके साथ अन्याय का कोई प्रश्न ही उत्पन्न नही होगा।* *मंगलमय प्रभात* *प्रणाम* #☝अनमोल ज्ञान #👍मोटिवेशनल कोट्स✌ #❤️जीवन की सीख #👌 आत्मविश्वास #🙏🏻आध्यात्मिकता😇97