एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
988 views • 7 hours ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-16.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ रविवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
धर्म ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कुछ बुरी
आदतें आदमी को धनवान नहीं बनने देती.....
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................16.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष............................................शुक्ल
तिथि.......चतुर्थी. अपरा. 4.53 तक / पंचमी
वार......................................... रविवार नक्षत्र..........हस्त. रात्रि. 3.51* तक / चित्रा
चंद्र राशि.................कन्या(संपूर्ण अहोरात्र)
योग...........साध्य. रात्रि. 4.07* तक / शुभ
करण...........विष्टि(भद्रा) अपरा. 4.53 तक
करण......... बव. रात्रि. 4.50* तक / बालव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.06.29 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.04.37 पर
दिनमान-घं.मि.से....................12.58.08
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................11.02.18
चंद्रोदय.....................09.27.12 AM पर
चंद्रास्त......................09.20.04 PM पर
राहुकाल.........सायं. 5.27 से 7.05(अशुभ)
यमघंट.......अपरा. 12.36 से 2.13(त्याज्य)
गुलिक...अपरा. 3.50 से 5.27(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.10 से 1.01(शुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है
दिशाशूल..............................पश्चिम दिशा
दोष परिहार.........घी का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष..वरद् विनायक चतुर्थी/दूर्वा चतुर्थी
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष............... राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..........श्रमण तपस्या प्रारंभ (जैन)
खगोलीय.................... अतिरिक्त नहीं है
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)........…..........अपरा. 4.53 तक
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग........ उदयात् रात्रि. 3.51 तक
सिद्ध रवियोग....... .रात्रि. 3.51 से रात्रि पर्यंत
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 17.08.2026
तिथि.............श्रावण शुक्ला पंचमी सोमवार
व्रत विशेष............... नाग पंचमी देशाचारीय
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष...................................नहीं है
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.................................. नहीं है
पर्व विशेष................................... नहीं है
खगोलीय..........मघायां रवि. प्रातः 7.59 पर
खगोलीय............. सिहेsर्क. प्रातः 7.59 पर
नक्षत्र वाहन....................चातक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)........…........................नहीं है
पंचक.........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
पंचक.........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग................... प्रातः 7.59 तक
सिद्ध रवियोग..... रात्रि. 4.59* से रात्रि. पर्यंत
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल...............प्रातः 7.44 से 9.21 तक
लाभ...............प्रातः 9.21 से 10.58 तक
अमृत............पूर्वा. 10.58 से 12.36 तक
शुभ................अपरा. 2.13 से 3.50 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
शुभ.......... सायं-रात्रि. 7.05 से 8.27 तक
अमृत.............. .रात्रि. 8.27 से 9.50 तक
चंचल............. रात्रि. 9.50 से 11.13 तक
लाभ.... प्रातः 1.59 AM से 3.21 AM तक
शुभ..... रात्रि. 4.44 AM से 6.07 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
09.27 AM तक.......हस्त......1......पू
03.32 PM तक.......हस्त......2......ष
09.40 PM तक.......हस्त..... 3......ण
03.51 AM तक.......हस्त......4......ठ
उपरांत रात्रि तक......चित्रा ......1......पे
_______राशि कन्या- पाया रजत्_________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
धर्म ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कुछ बुरी
आदतें आदमी को धनवान नहीं बनने देती..
ज्योतिष और वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिसके चलते दरिद्रता फैलती है और व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन पाता है। यदि आप अमीर बनना चाहते हैं तो 5 ऐसी गंदी आदतें हैं जिन्हें छोड़ना जरूरी है अन्यथा आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे। जैसे थूकना, नाखून चबाना, पैर घसीटकर चलना आदि।
1. थूकना : हर कहीं थूकने की आदत आपके जीवन से यश सम्मान को तो खत्म कर ही देगी साथ ही यह धनवान बनने से भी रोक देगी।
2. नाखून : दांतों से नाखून चबाना सूर्य को कमजोर करता है, जिससे समाज में अपयश झेलना पड़ सकता है। देवी भागवत पुराण के अनुसार नखों से तृण तोड़ना, नखों से पृथ्वी को कुरेदने से भी लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है।
3. पैर घसीटकर चलना : कुछ लोगों की पैर घसीटकर चलने की आदत होती है। मान्यता है कि ऐसे लोग जहां भी रहते हैं सब बर्बाद हो जाता है। ऐसा करदे से दांपत्य जीवन में भी संकट आते हैं।
4. बिखरा घर : गरूड़ पुराण के अनुसार घर में बर्तन बिखरे पड़े होने से लक्ष्मी रुठकर चली जाती है। खर्चे बढ़ जाते हैं और पैसा रुकता नहीं है। साथ ही जूते-चप्पल, कपड़े या अन्य सामान बिखेरकर रखने से भाग्य पर बुरा असर होता है। इससे जीवन में अनावश्यक भागदौड़ बढ़ती है।
5. गंदगी : यदि आप नित्य स्नान नहीं करते हैं और घर के आसपास भी गंदी फैली रहती है तो शुक्र दोष उत्पन्न होगा। इससे शुभता नष्ट हो जाती है और लक्ष्मी रुष्ठ होकर चली जाती है। अमीर बनने में यह बड़ी रुकावट है।
इसके साथ ही पुराणों के अनुसार जो निराशावादी है, सूर्योदय के समय भोजन करता है, दिन में सोता है या भीगे पैर अथवा वस्त्रहीन सोता है, निरंतर व्यर्थ की बातें एवं परिहास करता है, अपने अंगों पर बाजा बजाता है, सिर में तेल लगाकर उन्हीं हाथों से अन्य अंगों को स्पर्श करता है, जिस घर में बर्तन बिखरे पड़े रहते हो, भोजन का निरादर होता है, स्त्री एवं माता-पिता का अपमान होता है, जहां हमेशा कलह होती हो, अस्वच्छ वस्त्र धारण करते हों, शाम को सोने वाला, स्त्रियों को तंग करने वाला, अशिष्ट दंपति के झगड़े वाले स्थानों पर लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी का वास होता है जो दरिद्रता प्रदान करने वाली होती है। अक्ष्मी के पति का नाम दु:सह है अर्थात ऐसे व्यक्तियों को अपार दु:ख भी सहने पड़ते हैं।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताज़ा कर सकता है। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अगर आप अपने साथी के नज़रिए को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकता/सकती है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ, इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज शान्त और तनाव-रहित रहें। आपका कोई पड़ोसी आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आँखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। शराब या सिगरेट का बहुत ज्यादा सेवन करना आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति को खराब कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ दिया है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढोत्तरी करेगा। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। अपने जीवनसाथी के साथ के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है। आज के दिन कुछ न करें, सिर्फ़ अस्तित्व का आनन्द लें और अहोभाव से ख़ुद को सराबोर होने दें। स्वयं को भाग-दौड़ के लिए बाध्य न करें।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है - क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए ग़लत भावना थी आज मामला निबटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। खुलकर गाना गाना और जमकर नाचना आपकी हफ़्ते भर की थकान व तनाव को रफ़ूचक्कर कर सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। मुहब्बत का सफ़र प्यारा, मगर छोटा होगा। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आप उम्मीदों की दुनिया में हैं। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। ग्रह इशारा कर रहे हैं कि धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है, मसलन आप मंदिर जा सकते हैं, दान-दक्षिणा भी संभव है और ध्यान-धारणा का अभ्यास भी किया जा सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे सही दवा है। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________
13 likes
19 shares