Vaishali Thakur,High school Teacher
567 views • 5 hours ago
थोड़ा सा हँस के,थोड़ा सा रो के…
आख़िर ये पल भी जाने वाला है,ज़िंदगी में कुछ पल ऐसे आते हैं
जिन्हें हम हमेशा के लिए रोक लेना चाहते हैं,और कुछ ऐसे भी…जिनसे बस किसी तरह निकल जाना चाहते हैं।मगर वक्त को किसी से कोई मोह नहीं।न खुशी के सामने रुकता है,न ग़म के आगे ठहरता है।आज जो बहुत अपना है,कल सिर्फ़ एक याद हो सकता है।आज जो दर्द बहुत बड़ा लग रहा है,कल शायद उसी पर मुस्कुराहट आ जाए।
इसलिए जिंदगी को हर पल समझने की कोशिश मत करो…
कुछ पल बस जीने के लिए होते हैं।
थोड़ा हँसो, थोड़ा रोओ,थोड़ा खोओ, थोड़ा पाओ,क्योंकि सच तो बस इतना है—आने वाला पल भी जाने वाला है,और बीता हुआ पल…फिर कभी आने वाला नहीं। #💭माझे विचार #👍लाईफ कोट्स #🙂Motivation #🙂सत्य वचन #✍🏽 माझ्या लेखणीतून
9 shares