एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
682 views • 2 days ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -04.11.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
जन्मकुंडली कुंडली मिलान राशिरत्न वास्तुदोष
शिक्षा-नौकरी-आजीविका-विवाह-भाग्योन्नति
सटीक जानकारी🎖️प्रभावी समाधान
💥 वाट्स एप्प परामर्श सेवा उपलब्ध 💥
✡️संपर्क / वाट्स एप्प-97996-70464✡️
🕉️🌄💥🏵️🎖️🏵️💥🌄🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
श्री बद्रीनाथ मंदिर में शंख नहीं बजाया जाता है
इसके पीछे का कारण जानिये
_______________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________.
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक................…..04.11.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्..................................1948
संवत्सर.................................... श्री रौद्र
अयन........................................दक्षिण
गोल........................................ .दक्षिण
ऋतु........................................... हेमंत
मास........................................ कार्तिक
पक्ष........................................... .कृष्ण
तिथि...दशमी. प्रातः 11.04 तक / एकादशी
वार......................................... बुधवार नक्षत्र..पू.फाल्गु. रात्रि. 3.30* तक/उ.फाल्गु
चंद्र राशि................ सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग................ ब्रह्म. प्रातः 8.00 तक / ऐंद्र
करण........... विष्टि(भद्रा)-प्रातः 11.04 तक
करण......... बव. रात्रि.10.46 तक / बालव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.42.09 पर
सूर्यास्त................... सायं. 05.47.27 पर
दिनमान-घं.मि.से....................11.05.18
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................12.55.20
चंद्रास्त..................... 02.14.38 PM पर
चंद्रोदय.................... 02.53.31 AM पर
राहुकाल... अपरा. 12.15 से 1.38 (अशुभ)
यमघंट.......... प्रातः 8.05 से 9.28(त्याज्य)
गुलिक..प्रातः 10.52 से 1.38 (शुभे त्याज्य)
अभिजित..मध्या.11.53 से 12.37 (अशुभ)
पंचक................................ आज नहीं है
हवन मुहूर्त (अग्नि वास).......... आज नहीं है
दिशाशूल............................... उत्तर दिशा
दोष परिहार..... तिल का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष............ कार्तिक स्नान व्रत जारी
अन्य व्रत्............................आज नहीं है
पर्व विशेष.......................... आज नहीं है
काल विशेष...........सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..........................आज नहीं है
खगोलीय........................... आज नहीं है
सूर्य नक्षत्र...................................स्वाति
नक्षत्र वाहन...................मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)...................प्रातः 11.04 तक
पंचक................................ आज नहीं है
सर्वा.सि.योग........................आज नहीं है
अमृत सि.योग...................... आज नहीं है
सिद्ध रवियोग....................... आज नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक........................... 05.11.2026
तिथि....... .कार्तिक कृष्णा एकिदशी गुरुवार
व्रत विशेष.............कार्तिक स्नान व्रत जारी
अन्य व्रत्............. रमा एकादशी (सर्वेषाम)
अन्य व्रत्......................... गोवत्स द्वादशी
पर्व विशेष.......................... आज नहीं है
काल विशेष........... सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस
खगोलीय.... कन्यायां शुक्र. रात्रि. 1.04* पर
सूर्य नक्षत्र.................................. .स्वाति
नक्षत्र वाहन.................. .मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)..................................नहीं है
पंचक................................ आज नहीं है
सर्वा.सि.योग.........................आज नहीं है
अमृत सि.योग..................... आज नहीं है
सिद्ध रवियोग...................... आज नहीं है
_________________.______________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄ष
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
🌄✴️ दिन का चौघड़िया ✴️🌄
________________________________
लाभ.................प्रातः 6.42 से 8.05 तक
अमृत................प्रातः 8.05 से 9.28 तक
शुभ..............पूर्वा. 10.52 से 12.15 तक
चंचल..............अपरा. 3.01 से 4.24 तक
लाभ.................सायं. 4.24 से 5.47 तक
_______________________________
🌄✴️ रात्रि का चौघड़िया ✴️🌄
_______________________________
शुभ.................रात्रि. 7.24 से 9.01 तक
अमृत............रात्रि. 9.01 से 10.38 तक
चंचल....रात्रि. 10.38 से 12.15 AM तक
लाभ..रात्रि. 3.29 AM से 5. 06 AM तक
________________________________
💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
09.24 AM तक...पूर्वा फाल्गुनी....1....मो
03.25 PM तक...पूर्वा फाल्गुनी ...2.....टा
09.26 PM तक...पूर्वा फाल्गुनी ...3.....टी
03.30 AM तक...पूर्वा फाल्गुनी ...4..... टू
उपरांत रात्रि. तक......उ.फाल्गुनी....1......टे
_______राशि सिंह - पाया रजत्_______
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म-ज्योतिष-वास्तुशास्त्र पर आधारित💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
श्री बद्रीनाथ मंदिर में शंख नहीं बजाया जाता है
इसके पीछे का कारण जानिये
हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ में शंख बजाने के बहुत महत्व है, कहते हैं इसके बिना पूजा अधूरी रहती है। वहीं बद्रीनाथ मंदिर में शंख बजाने की मनाही है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कथा। बद्रीनाथ मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार बद्रीनारायण की पूजा की जाती है। यहां उनकी 3.3 फीट ऊंची शालिग्राम की बनी मूर्ति है। माना जाता है कि इस मूर्ति की स्थापना शिव के अवतार माने जाने वाले आदि शंकराचार्य ने 8 वीं शताब्दी में की थी। यह भी माना जाता है कि भगवान विष्णु की यह मूर्ति यहां स्वयं स्थापित हुई थी।
कहते हैं इसी स्थान पर भगवान विष्णु ने तपस्या की थी। बद्रीनाथ में शंख न बजाने के पीछे जो कथा प्रचलित है उसके अनुसार जब हिमालय में दानवों का बड़ा आतंक था तब ऋषि मुनि न तो मंदिरों में ना ही किसी और स्थान पर भगवान की पूजा अर्चना कर पाते थे। राक्षसों के आतंक को देखकर ऋषि अगस्त्य ने मां भगवती को मदद के लिए पुकारा, जिसके बाद मां कुष्मांडा देवी के रूप में प्रकट हुईं और अपने त्रिशूल और कटार से राक्षसों को खत्म कर दिया। हालांकि मां कुष्मांडा के प्रकोप से बचने के लिए दो राक्षस आतापी और वातापी वहां से भाग निकले। इसमें से आतापी मंदाकिनी नदी में छुप गया और वातापी बद्रीनाथ धाम में जाकर शंख के अंदर घुसकर छुप गया। जिसके बाद से यहां शंख नहीं बजाया जाता। बद्रीनाथ में शंख न बजाने के पूछे एक वैज्ञानिक कारण भी है, जिसके अनुसार अगर यहां शंख बजाया जाए तो उसकी आवाज बर्फ से टकराकर ध्वनि पैदा कर करेगी जिससे बर्फ में दरार पड़ सकती है और हिमस्खलन का खतरा भी बढ़ सकते है। इसलिए यहां शंख नहीं बजाया जाता।
________________________________
✴️ 🕉️आज का गोचर राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की ख़ुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की ज़रूरत है। याद रखें कि सहयोग जीवन का केंद्र-बिंदु है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट से लाभ लें। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपके ईमानदार और ज़िंदादिल प्यार में जादू करने की ताक़त है। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण काम करेंगे। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। साझीदार से संवाद क़ायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से काफ़ी आत्मीय बातचीत कर सकते हैं।
तुला - (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
किसी झगड़ालू इंसान से वाद-विवाद आपका मूड ख़राब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आप सारी पुरानी दुविधाएँ ख़त्म करने में भी सफल रहेंगे। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं होंगी। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।
धनु - (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।
मकर - (भो ज जी खी खू खे खो गी)
आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।
कुंभ - (गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। नवजात शिशु की ख़राब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि ज़रा-सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों का लाभ लें। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। संभव है कि आपका जीवनसाथी आज आपके लिए पर्याप्त समय न निकाल पाए।
मीन - (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। वक्त पर चलने के साथ-साथ अपनों को वक्त देना भी आवश्यक है। यह बात आज आप समझेंगे लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
________________________________
🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄
__________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________________________
20 shares