Newsgenix
#📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स कोलकाता के हावड़ा इलाके से बंगाल STF ने पाकिस्तानी नागरिक राणा रऊफ को ISI एजेंट होने के संदेह में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के मुताबिक, फैसलाबाद निवासी रऊफ कथित तौर पर नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था. इसके बाद उसने भारतीय नागरिक के तौर पर रहने के लिए आधार कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज तैयार कराए. जांच में उसके दस्तावेजों में कोलकाता के तपसिया इलाके का पता दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. STF को शुरुआती जांच में संदेह है कि रऊफ भारतीय सेना, नौसेना और रेलवे से संबंधित संवेदनशील जानकारियां जुटाता था और उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI तक पहुंचाता था. अधिकारियों के अनुसार, वह हाल में बांग्लादेश के रास्ते भारत से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा था. फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है.
#KolkataNews #ISIAgent #WestBengal #IntelligenceNews #Newsgenix #Newsgenix