श्रीRam
553 views 19 hours ago
🌷‼️आप सभी को सावन माह के दुसरे सोमवार की शुरुआत शिव-पुजा के शुभ दर्शन के साथ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ🌷‼️ ‼️शम्भू, पिनाकी, गिरीश, स्थाणु, भर्ग, सदाशिव, शिव, हर, शर्व, कपाली, भव‼️ ‼️ एकादश रुद्र के बारे में जाने ‼️ 1.शम्भु ब्रह्मविष्णुमहेशानदेवदानवराक्षस:। यस्मात् प्रजज्ञिरे देवास्तं शम्भुं प्रणामाम्यहम्॥ #भावार्थ जिन भगवान शम्भु से ब्रह्मा, विष्णु, महेश, देव, दानव, राक्षस आदि उत्पन्न हुए तथा जिनसे सभी देवों की उत्पत्ति भी हुई, ऐसे प्रभु को मैं प्रणाम करता हूँ। 2.पिनाकी क्षमारथसमारूढ़ं ब्रह्मसूत्रसमन्वितम्। चतुर्वेदैश्च सहितं पिनाकिनमहं भजे॥ #भावार्थ क्षमारूपी रथ पर विराजित, ब्रह्मसूत्र से समन्वित, चारों वेदों को धारण करने वाले भगवान पिनाकी का मैं ध्यान करता हूँ। 3.गिरीश कैलासशिखरप्रोद्यन्मणिमण्डपमध्यमग: गिरीशो गिरिजाप्राणवल्लभोऽस्तु सदामुदे॥ #भावार्थ कैलास के उच्चतम शिखर पर मणिमण्डप के मध्य में स्थित पार्वती के प्राणवल्लभ भगवान गिरीश सदा हमें आनंद प्रदान करें। 4.स्थाणु वामांगकृतसंवेशगिरिकन्यासुखावहम्। स्थाणुं नमामि शिरसा सर्वदेवनमस्कृतम्॥ #भावार्थ अपने वामांग में पार्वती को सन्निविष्ट करके उन्हें सुख प्रदान करने तथा संपूर्ण देवमंडल के प्राणम्य भगवान स्थाणु रुद्र को मैं सिर से नमन करता हूँ। 5.भर्ग चंद्रावतंसो जटिलस्त्रिणेत्रोभस्मपांडर:। हृदयस्थ: सदाभूयाद् भार्गो भयविनाशन:॥ #भावार्थ चंद्रभूषण, जटाधारी, त्रिनेंत्र, भस्मोज्ज्वल, भयनाशक भर्ग सदा हमारे हृदय में निवास करें। 6.सदाशिव ब्रह्मा भूत्वासृजॅल्लोकं विष्णुर्भूत्वाथ पालयन्। रुद्रो भूत्वाहरन्नंते गतिमेंऽस्तु सदाशिव:॥ #भावार्थ जो ब्रह्मा होकर समस्त लोकों की सृष्टि करते हैं, विष्णु होकर सबका पालन करते हैं और अंत में रुद्र रूप से सबका संहार करते हैं, वे सदाशिव मेरी परमगति हों। 7.शिव गायत्री प्रतिपाद्यायाप्योंकारकृतसद्मने। कल्याणगुणधाम्नेऽस्तु शिवाय विहितानति:॥ #भावार्थ गायत्री जिनकी प्रतिपादन करती है, ओंकार ही जिनका भवन है, ऐसे समस्त कल्याण और गुणों के धाम शिव को मेरा प्रणाम है। 8.हर आशीविषाहार कृते देवौघप्रणतांध्रये। पिनाकांकितहस्ताय हरायास्तु नमस्कृत:॥ #भावार्थ जो भुजंग-भूषण धारण करते हैं, देवता जिनके चरणों में विनित होतें हैं, उन पिनाकपाणि हर को मेरा नमस्कार हैं। 9.शर्व तिसृणां च पुरां हन्ता कृतांतमदभंजन:। खड्गपाणिस्तीक्ष्णदंष्ट्र: शर्वाख्योऽस्तु मुदे मम॥ #भावार्थ त्रिपुरहंता, यमराज के मद का भंजन करने वाले, खंगपाणि एवं तीक्ष्णदंष्ट्र शर्व हमारे लिए आनंददायक हों। 10. कपाली दक्षाध्वरध्वंसकर: कोपयुक्तमुखाम्बुज:। शूलपाणि: सुखायास्तु कपाली मे ह्महर्निशम्॥ #भावार्थ दक्ष-यज्ञ का विध्वंस करने वाले तथा क्रोधित मुख-कमल वाले शूलपाण कपाली हमें रात-दिन सुख प्रदान करें। 11.भव योगीन्द्रनुतपादाब्जं द्वंद्वातीतं जनाश्रयम्। वेदान्तकृतसंचारं भवं तं शरणं भजे॥ #भावार्थ योगीन्द्र जिनके चरण-कमलों की वंदना करते हैं, जो द्वंद्वों से अतीत तथा भक्तों के आश्रय हैं और जिनसे वेदांत का प्रादुर्भाव हुआ है, मैं उन भव की शरण ग्रहण करता हूँ। [] भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहे [] 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 🙏सभी भक्तों का दिन शुभ और मंगलमय हो💐 🔱हर हर महादेव 🌹🚩🚩🚩 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 🕉️ जयश्रीकृष्णा 🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज🙏🚩🚩🚩 🌿जय हो सुडसर धाम की 🙏🚩🚩🚩 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 #ॐ #जय #ॐनमःशिवाय #जयमातादी #जय_श्री_राम #राम #ॐ_हं_हनुमंते_नमः #hanuman #everyone #bhakti #मंगलवार #शनिवार #सनातन # #सुबह #सुप्रभात 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #श्रीराम_मोहता🌹🙏
10 likes
12 shares

More like this