एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
723 views • 7 hours ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-14.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
श्रावण मास में शिव जलाभिषेक का कारण
इतिहास एवं महत्व के साथ करने योग्य उपाय
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................14.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. .............2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष............................................शुक्ल
तिथि.......द्वितीया. सायं. 6.47 तक / तृतीया
वार..........................................शुक्रवार नक्षत्र..पू.फाल्गु. रात्रि. 3.43* तक /उ.फाल्गु
चंद्र राशि................. सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग..............परिघ. प्रातः 9.28 तक / शिव
करण...................बालव. प्रातः 7.39 तक
करण....... कौलव. सायं. 6.47 तक / तैत्तिल
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.05.36 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.06.18 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.00.41
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.59.44
चंद्रोदय.....................07.29.36 AM पर
चंद्रास्त......................08.15.01 PM पर
राहुकाल.....प्रातः 10.58 से 12.36(अशुभ)
यमघंट.........अपरा. 3.51 से 5.29(त्याज्य)
गुलिक.....प्रातः 7.43 से 9.21(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.10 से 1.02(शुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है
दिशाशूल............................ .पश्चिम दिशा
दोष परिहार....... जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष.................................. नहीं है
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष................................. सिंजारा
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष.................. श्री करपात्रि जयंती
दिन विशेष.विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
खगोलीय.................... चंद्रदर्शन सायंकाल
खगोलीय........बुधास्त पूर्वे. रात्रि. 4.19* पर
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा).................................. नहीं है
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग..... रात्रि. 3.43* से रात्रि पर्यंत
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 15.08.2026
तिथि............श्रावण शुक्ला तृतीया शनिवार
व्रत विशेष.स्वर्णगौरी/मधुश्रवा/हरियाली तीज
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष............... राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष...................................नहीं है
खगोलीय.................... चंद्रदर्शन सायंकाल
खगोलीय... अश्लेषायां बुध. रात्रि. 2.17* पर
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)..उ.रात्रि. 5.06* से शेष रात्रि तक
पंचक........................................ .नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग....... उदयात् रात्रि. 3.25* तक
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल...............प्रातः 6.06 से 7.43 तक
लाभ.................प्रातः 7.43 से 9.21 तक
अमृत..............प्रातः 9.21 से 10.58 तक
शुभ..............अपरा. 12.36 से 2.14 तक
चंचल...............सायं. 5.29 से 7.06 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ...............रात्रि. 9.51 से 11.14 तक
शुभ...रात्रि. 12.36 AM से 1.59 AM तक
अमृत...रात्रि. 1.59 AM से 3.21 AM तक
चंचल...रात्रि. 3.21 AM से 4.44 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
10.20 AM तक...पू.फाल्गुनी.....1.....मो
04.05 PM तक...पू.फाल्गुनी.....2.....टा
09.52 PM तक...पू.फाल्गुनी.....3.....टी
03.43 AM तक...पू.फाल्गुनी.....4......टू
उपरांत रात्रि तक...उ.फाल्गुनी.....1......टे
_______राशि सिंह - पाया रजत्_________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
श्रावण मास में शिव जलाभिषेक का कारण
इतिहास महत्व और करने योग्य उपाय
पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब समुद्र मंथन से हलाहल धरती पर प्रकट हुआ था और समस्त मानव और अन्य जीव जंतुओं के प्राणों पर संकट घिर आया था तब देवों के देव, महादेव ने सम्पूर्ण सृष्टि को जीवनदान दिया था। उन्होंने हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया था। कहा जाता है की यह घटना सावन के महीने में घटित हुई थी। महादेव के विष पान से उनका शरीर गर्म हो गया था और उन्हें परेशानी हो रही थी। अपने प्रभु को परेशानी में देख समस्त देवताओं ने महादेव पर जल अर्पित किया था और इंद्र देव ने ज़ोरों की वर्षा की थी। तब से यह चलन बन गया और हर वर्ष सावन के महीने में भगवान शिव के शरीर में विष की गर्मी से उत्पन्न हुई ज्वाला को शांत करने के लिए भक्तगण अपने भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं।
सावन का पावन महीना अर्थात् शिव की भक्ति व मनचाहा वरदान पाने का सर्वोत्तम समय है। कैलाशपति शिव जी को कंठ में विष होने के कारण शीतलता अत्यन्त प्रिय है, जिससे उन्हें राहत मिलती है। हरियाली और शीतलता होने के कारण भोलेनाथ को सावन का माह अत्यधिक प्रिय है। अब सावन है तो बारिश होना स्वाभाविक है। वर्षा का जल शुद्ध और ताज़ा होता है, इसलिए वर्षा जल से अभिषेक करने का फल भी अधिक है। हम बताने जा रहे हैं दिनों के अनुसार किसका अभिषेक करने से आपकी इच्छा शीघ्र और सरलता से पूरी हो जाएगी।
रविवार- शत्रुओं पर विजय
सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन सूर्योदय के समय पूर्व दिशा की ओर वर्षा जल से अर्घ्य दें और श्रीआदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय से आपको आपके शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और आपके घर में सकारात्मकता का संचार होगा।
सोमवार- हर मनोकामना पूर्ण
चंद्र देव को समर्पित दिन सोमवार को शिवलिंग पर द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तुति पढ़ते हुए अभिषेक करने से सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना भोलेनाथ पूर्ण करते हैं और मन व परिवार में सुख-शांति का संचार होता है।
मंगलवार- रोग व कष्टों का नाश
मंगलवार को शिवलिंग या हनुमान जी पर शुद्ध तन व पवित्र मन से “ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय नम:” बोलते हुए अभिषेक करने से व्यक्ति के समस्त कष्टों का नाश होता है तथा उसके असाध्य रोग भी समाप्त हो जाते हैं।
बुधवार- सद् बुद्धि एवं शादी-विवाह हेतु
बुद्धि में वृद्धि हेतु या शादी-विवाह में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए बुधवार को प्रथम पूज्य गणेश जी का “ॐ गं गणपतये नम:” मंत्र केसाथ अभिषेक करने से शीघ्र लाभ मिलता है। परीक्षा की तैयारी करनी हो या विवाह हेतु अच्छे रिश्ते की कामना हो, गणपति की कृपा से सब निर्विघ्न हो जाता है।
गुरुवार- सुख-समृद्धि की प्राप्ति
बृहस्पति देव को समर्पित दिन गुरुवार या एकादशी को वर्षा जल से श्री विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए और श्रीविष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिये। जिससे श्री हरि प्रसन्न होकर व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
शुक्रवार- धन-धान्य की वर्षा
सावन में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का भाव पूर्वक लक्ष्मी मंत्र के साथ अभिषेक करने उनकी कृपा से आपके पास शीघ्र ही धन लक्ष्मी का शुभागमन होता है। अभिषेक करने वाले भक्त के ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा से धन की वर्षा होती है।
शनिवार- वाद-विवाद में सफलता
कर्मफल दाता शनिदेव को समर्पित शनिवार के दिन प्रात: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने व महादेव का अभिषेक और शाम को शनिदेव का तेल और वर्षा जल से अभिषेक करने से क़ानूनी मामलों, वाद-विवाद व नौकरी में सफलता मिलती है। रुके हुए काम बनने शुरू हो जाते हैं। पीपल पर जल चढ़ाते समय “ॐ नमो भगवते शनैश्चराय” मंत्र का ग्यारह बार जप करना चाहिए।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। किसी तीसरे इंसान का दखल आपके और आपके प्रिय के बीच गतिरोध पैदा करेगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। जीवनसाथी के कारण कुछ नुक़सान हो सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें करने का सही समय है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका सकारात्मक रुख़ आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। ज़रूरत के वक़्त तेज़ी और होशियारी से काम करने की आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा की पात्र बना देगी। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहस में आपको नहीं पड़ना चाहिए। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपनी शारीरिक सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहार लें जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मज़ा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। हम जो बोते हैं, वही पाते हैं। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है और आपसे पैसे उधार मांग सकता है। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। अपना नज़रिया दोस्तों और रिश्तेदारों पर थोपने की कोशिश न करें। क्योंकि न सिर्फ़ यह आपके लिए कुछ ख़ास फ़ायदेमंद साबित नहीं होगा, बल्कि ऐसा करना उन्हें नाराज़ भी कर सकता है। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों- और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। आज आपका मन ख़ुश होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे ख़र्च करने का आनंद लेंगे। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________
20 likes
32 shares