Mukesh Sharma
280 views 1 hours ago
. *जय श्री राम* *मंगलवार, 11 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार* 🔶हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, बिना चर्चा के न्यायाधिकरण सुधार विधेयक पारित 🔶सऊदी अरब की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव; जिंदा जलकर मरे 16 बांग्लादेशी नागरिक, खौफनाक Video आए सामने 🔶स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित आरोपी गिरफ्तार 🔶7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला कोलंबिया, 111 लोगों की मौत... मलबे में दबे कई लोग 🔶पूरे परिवार को खत्म कर देंगे, सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी; शिकायत दर्ज 🔶गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश 🔶तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार:इनमें यूसुफ-अबू ताहिर, बोले- हम NDA में नहीं; 20 सांसदों ने NCPI में विलय किया था 🔶चीन बोला- भारत का अरुणाचल का मैप जारी करना गलत:कहा- इससे चीन का दावा नहीं बदलेगा; भारत ने 3 दिन पहले नक्शा जारी किया था 🔶जंतर मंतर के बाद रांची में लाठीचार्ज: झारखंड के छात्र आंदोलन पर पुलिस की सख्ती, CM हेमंत की अगली रणनीति क्या? 🔶अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब: होर्मुज के कारण तेल कीमतों में उछाल; फेडरल रिजर्व पर दबाव घटा 🔶​Himachal: शिमला में संजौली के समिट्री में दरकी पहाड़ी, मलबे में दबी स्कूटी समेत पांच बाइक, बाल-बाल बचे लोग 🔶​परिसीमन को लेकर द्रमुक और कांग्रेस आमने-सामने, दोनों ने एक-दूसरे पर ओछी राजनीति और अवसरवाद के लगाए आरोप 🔶अब ट्रंप भी लेंगे मुआवजा, बोले- ईरान के साथ हर बातचीत का हिस्सा बनेगा हर्जाने का मुद्दा 🔶राजस्थान: बारिश में टपकता था घर तो खेत में दबाए पांच लाख रुपये, बाद में दीमक लगे मिले 🔶गैर जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाकर देश की प्रगति को बाधित कर रहे हैं राहुल और कांग्रेस: नड्डा 🔶'बैंककार बही साक्ष्य विधेयक-2026' पर संसद की मुहर, राज्य सभा ने कुछ विपक्षी दलों के बहिंर्गमन के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी 🔶यूरोप में ड्रोन बाजार बूम पर है. सेनाओं, उद्योगों और कृषि क्षेत्र में इनकी मांग बहुत ज्यादा है. 🔶सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप 🔶पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है 🔶भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम! DGFI के बुलावे पर ढाका पहुंचा 4 सदस्यीय भारतीय सुरक्षा दल 🔶लखनऊ में मकान के अंदर चल रही थी प्रार्थना सभा, धर्मांतरण के आरोपों पर हंगामा; पादरी हिरासत में| *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो🙏 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
ShareChat QR Code
Download ShareChat App
Get it on Google Play Download on the App Store
6 likes
6 shares

More like this