NEWS BHARAT LIVE
605 views • 5 hours ago
#🏥अस्पताल में आग लगने से 15 नवजातों की मौत 😢
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार, 26 अगस्त की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।
यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से आग लग गई।
सिर्फ एक बच्चे की बची जान
PIMS अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे, जिनमें से 15 बच्चों की मौत हो गई। वहीं सिर्फ एक बच्चे को ही बचाया जा सका।
आग लगने की खबर मिलने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। नवजात शिशुओं को गायनेकोलॉजी वार्ड से बाहर निकाला गया। इस घटना में 16 बच्चों में से सिर्फ एक नवजात शिशु की जान बच पाई।
बचाव अधिकारियों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं।
इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। नवजात शिशुओं के माता-पिता रोते-बिलखते नजर आए। जिन जिंदगियों ने चंद घंटों पहले जन्म लिया था, वे 15 बच्चे आग में झुलसकर मर गए।
#pakistannews #dainikjagrannews
#😢मशहूर फिल्म डायरेक्टर का निधन 🙏 #📢रक्षाबंधन: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये 💵
11 shares