Amit Sah
553 views 9 hours ago
आज हम हाजीपुर में दिवंगत ठेकेदार श्री राम नरेश राय जी के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हाजीपुर शहर के दिग्घी इलाके में अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राम नरेश राय जी की दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बेहद दुखद, चिंताजनक और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है। शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग है कि घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो। बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। 🙏 #Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
10 likes
13 shares

More like this