#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय 🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -21.08.2026🌄 ✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️ 🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️ 74-30💥मध्यमान्💥75-30 (केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्) 🕉️💥💥🌄💥💥🕉️ ________________________________ ✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️ जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464. _______________________________ ____________आज विशेष___________ भारतवर्ष में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग जिन पर हिन्दू धर्मावलम्बियों की विशेष आस्था केंद्र है.. ________________________________ _______________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ _________________________________ _________दैनिक पंचांग विवरण________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _________________________________ आज दिनांक.......................21.8.2026 कलियुग संवत्.............................5128 विक्रम संवत्.................. ............ 2083 शक संवत्.................................. 1948 संवत्सर.....................................श्री रौद्र अयन.........................................दक्षिण गोल........................................... उत्तर ऋतु............................................ वर्षा मास......................................... श्रावण पक्ष............................................शुक्ल तिथि.......नवमी. रात्रि. 11.37 तक / दशमी वार........................................ शुक्रवार नक्षत्र....अनुराधा. पूर्वा. 11.53 तक / ज्येष्ठा चंद्र राशि..............वृश्चिक. संपूर्ण (अहोरात्र) योग......वैधृति. रात्रि. 5.17* तक / विष्कुंभ करण.................बालव. प्रातः 10.25 तक करण.... कौलव. रात्रि. 11.37 तक / तैत्तिल _________________________________ 🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞 नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है ________________________________ -दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण- ✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️ ________________________________ सूर्योदय....................प्रातः 06.08.38 पर सूर्यास्त....................सायं. 07.00.11 पर दिनमान-घं.मि.से....................12.51.33 रात्रिमान-घं.मि.से. ..................11.08.51 चंद्रोदय.....................02.08.26 PM पर चंद्रास्त......................12.35.13 AM पर राहुकाल.....प्रातः 10.58 से 12.34(अशुभ) यमघंट........ अपरा. 3.47 से 5.24(त्याज्य) गुलिक.....प्रातः 7.45 से 9.22(शुभे त्याज्य) अभिजित....... मध्या.12.09 से 1.00(शुभ) पंचक........................................ नहीं है हवन मुहूर्त(अग्निवास).................. आज है दिशाशूल............................. पश्चिम दिशा दोष परिहार........ जौ का सेवन कर यात्रा करें ________________________________ ___________आज का दिन___________ 🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞 _______________________________ व्रत विशेष.................................. नहीं है अन्य व्रत्........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी पर्व विशेष...................................नहीं है काल विशेष............सनातन् चातुर्मास जारी दिन विशेष................वरिष्ठ नागरिक दिवस खगोलीय....................... अतिरिक्त नहीं है खगोलीय................. सूर्य नक्षत्र मघा(जारी) नक्षत्र वाहन................... चातक (वर्षा श्रेष्ठ) विष्टि(भद्रा)..................................नहीं है पंचक.........................................नहीं है सर्वा.सि.योग................. प्रातः 11.53 तक अमृत सि.योग...............................नहीं है सिद्ध रवियोग......प्रातः 11.53 से रात्रि पर्यंत ________________________________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _______________________________ ✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️ _________________________________ दिनांक............................22.08.2026 तिथि............श्रावण शुक्ला दशमी शनिवार व्रत विशेष...................................नहीं है अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी पर्व विशेष...................................नहीं है काल विशेष............सनातन् चातुर्मास जारी दिन विशेष...... विश्व धर्म हिंसा पीड़ित दिवस खगोलीय...मघायां सिंहे बुध. रात्रि. 7.31 पर खगोलीय.................सूर्य नक्षत्र मघा(जारी) नक्षत्र वाहन...................चातक (वर्षा श्रेष्ठ) विष्टि(भद्रा)..................................नहीं है पंचक.........................................नहीं है सर्वा.सि.योग............................... नहीं है अमृत सि.योग.............................. नहीं है सिद्ध रवियोग...................संपूर्ण (अहोरात्र) _________________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________ *विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट* 🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞 ________________________________ दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट _________________________________ 🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄 ______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता. _________________________________ ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है.. _________________________________ प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है __________________________________ गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है 🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄 🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄 _________________________________ भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें। ________________________________ ✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️ _________________________________ चंचल...............प्रातः 6.09 से 7.45 तक लाभ.................प्रातः 7.45 से 9.22 तक अमृत..............प्रातः 9.22 से 10.58 तक शुभ..............अपरा. 12.34 से 2.11 तक चंचल................सायं. 5.24 से 7.00 तक _________________________________ ✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️ ________________________________ लाभ...............रात्रि. 9.47 से 11.11 तक शुभ...रात्रि. 12.35 AM से 1.58 AM तक अमृत.. रात्रि. 1.58 AM से 3.22 AM तक चंचल...रात्रि. 3.22 AM से 4.45 AM तक ________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ (विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है ) _________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ 🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱 _________________________________ 🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞 शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13. कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30. _________________________________ ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ _______________ु__________________ दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे.... ________________________________ समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर _________________________________ 11.53 AM तक... अनुराधा.....4......ने 06.35 PM तक.......ज्येष्ठा.....1......नो 01.19 AM तक.......ज्येष्ठा.....2......या उपरांत रात्रि तक.......ज्येष्ठा.....3......यी _______राशि वृश्चिक - पाया ताम्र_______ _________________________________ ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️ 💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️ ________________________________ भारतवर्ष में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग जिन पर हिन्दू धर्मावलम्बियों की विशेष आस्था केंद्र है.. हिन्दू धर्मग्रंथों में शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख मिलता है। (1) सोमनाथ : यह प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है, जो गुजरात के सौराष्ट्र प्रदेश में अवस्थित है। इसे प्रभास तीर्थ भी कहते हैं। (2) मल्लिकार्जुन : यह आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में श्रीशैल नामक पर्वत पर स्थित है। इसे दक्षिण का कैलाश भी माना गया है। (3) महाकालेश्वर : यह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। इसे प्राचीनकाल में अवन्तिका या अवंती कहा जाता था। (4) ओंकारेश्वर : यह ज्योतिर्लिंग भी मध्य प्रदेश में है। राज्य के मालवा क्षेत्र में स्थित यह ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के तट पर अवस्थित है। (5) केदारनाथ : यह शिव ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में हिमालय की चोटी पर विराजमान श्री केदारनाथजी या केदारेश्वर के नाम से विख्यात है। श्री केदार पर्वत शिखर से पूर्व में अलकनन्दा नदी के किनारे भगवान बद्रीनाथ का मन्दिर है। (6) भीमाशंकर : महाराष्ट्र में स्थित है यह ज्योतिर्लिंग भीमा नदी के किनारे सहयाद्रि पर्वत पर हैं। भीमा नदी इसी पर्वत से निकलती है। (7) विश्वनाथ : वाराणसी या काशी में विराजमान भूतभावन भगवान श्री विश्वनाथ या विश्वेश्वर महादेव को सातवां ज्योतिर्लिंग माना गया है। (8) त्र्यम्बक : भगवान शिव का यह आठवां ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मगिरि के पास गोदावरी नदी के किनारे स्थापित है। (9) वैद्यनाथ : इसे बैजनाथ भी कहते हैं। यं नौवां ज्योतिर्लिंग है, जो झारखण्ड राज्य देवघर में स्थापित है। इस स्थान को चिताभूमि भी कहा गया है। (10) नागेश : भगवान शिव का यह दसवां ज्योतिर्लिंग बड़ौदा क्षेत्र में गोमती द्वारका के समीप है। इस स्थान को दारूकावन भी कहा जाता है। इस ज्योतिर्लिंग लेकर कुछ विवाद भी है। अनेक लोग दक्षिण हैदराबाद के औढ़ा ग्राम में स्थित शिवलिंग का नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मानते हैं। (11) रामेश्वरम : श्री रामेश्वर एकादशवें ज्योतिर्लिंग है। इस तीर्थ को सेतुबन्ध तीर्थ कहा गया है। यह तमिलनाडु में समुद्र के किनारे स्थपित है। (12) घुश्मेश्वर : इस द्वादशवें ज्योतिर्लिंग को घृष्णेश्वर या घुसृणेश्वर के नाम से भे जाना जाता है। यह महाराष्ट्र राज्य में दौलताबाद से लगभग 18 किलोमीटर दूर बेरूलठ गांव के पास स्थित है। ________________________________ ✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️ _________________________________ मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। निवेश से फ़ायदा हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी - जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) आज ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सच्चे प्रेम का अनुभव करेंगे। मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर संभव हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे हो सकता है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं। सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आज आपको सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज भीड़भाड़ भरे इलाक़ों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे सही इलाज है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें। मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) आज मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी लाभ में बदल सकते हैं। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आज लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची) दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर करें। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है। ______________________________ 🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄 ___________________________________ अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ________________________________ 🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄 ✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️ ☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️ श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज) ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ _____________________________
20 shares

More like this