#🚆भीषण ट्रेन हादसे में 5 की मौत, 30 जख्मी 🤕 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. कराची से पेशावर जा रही यात्री ट्रेन रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह लगभग सवा पांच बजे मुल्तान के पास शेर शाह पुल के नजदीक हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत अभियान शुरू कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट
20 shares