Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले. वह ओपनर बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका निभाते थे. 1975 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ अपने प्रदर्शन दमदार प्रदर्शनकी वजह से इंजीनियर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. वह वर्ल्ड कप में इस अवॉर्ड को जीतने वाले पहले पहले भारतीय बने थे.
88 साल के हो चुके फारुख ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में इस बारे में बताया है. उन्होंने उस समय को याद करते हुए कहा, ‘मैं उस समय इंग्लैंड में खेल रहा था, जब इसकी घोषणा हुई. हमारे टीम मैनेजर हेमू अधिकारी ने बताया था कि मुझे पद्मश्री मिलने जा रहा है, क्योंकि यह खबर अखबारों में थी. लेकिन मुझे इस बारे में कोई भी सूचना या जानकारी नहीं मिली. तब से मैं इस सम्मान का इंतजार में हूं.’
फारुख ने आगे बताया, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं किसे लिखूं, इसलिए सिर्फ इंतजार करता रहा कि सरकार की ओर से कोई कॉल आएगा या सूचना मिलेगी. मैंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहे दिवंगत अरुण जेटली जी से उनके निधन से पहले इस बारे में बात भी की थी. हाल ही में में बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी चेयरमैन जय शाह को लिखा है, जिन्होंने मुझे मदद का वादा किया है. इस बात को 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं तो मुझे लगा क्यों न एक बार कोशिश की जाए.’
#JayShah #farokhengineer #padmshree #cricket #SportsNews #Newsgenix