Rajeev Tomar
510 views • 4 hours ago
*भारतीय किसान यूनियन तोमर की सभा में दर्जनों महिलाओं ने ग्रहण की सदस्यता*
*मीरापुर देवल।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक सभा कस्बा मीरापुर देवल में आयोजित की गई। सभा के दौरान महिला मोर्चा की युवा जिला अध्यक्ष रजनी शर्मा ने दर्जनों महिलाओं को संगठन की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर रजनी शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सुमन देवी को महिला मोर्चा का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया और उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। सुमन देवी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
सभा में किसानों और महिलाओं से संगठन से जुड़कर किसानों के हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस दौरान सविता देवी, शेर सिंह, सविता, पूरण, मुकेश, कुसुम, मुन्नी, सीमा, पूनम, राजवती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। #News update #News update #News update #News update #भारतीय किसान यूनियन तोमर
10 shares