Pratahkallive
500 views • 9 hours ago
हाथ धोकर पीछे पड़ा था सांड, फिर भी फर्ज से पीछे नहीं हटा जवान...
कुरारा इलाके के बेरी तिराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आरोपी को ले जा रहे PRD जवान के पीछे अचानक एक खूंखार सांड पड़ गया। सांड को अपनी तरफ आता देख मौके पर भगदड़ मच गई। नजारा ऐसा था कि जवान आगे-आगे और सांड हाथ धोकर उसके पीछे-पीछे! लेकिन जान पर बनी होने के बावजूद इस जाबांज जवान ने हिम्मत नहीं हारी। अपनी सुरक्षा के साथ-साथ फर्ज़ निभाते हुए जवान ने आरोपी का हाथ मजबूती से पकड़े रखा और सांड से भी तेज़ भागकर अपनी और आरोपी दोनों की जान बचा ली। फर्ज़ की इस अद्भुत मिसाल को देखकर हर कोई जवान के जज्बे और फुर्ती की तारीफ कर रहा है! #Hamirpur #UPNews #ViralVideo #UPPolice #PRDJawan #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
12 likes
14 shares