Newsgenix
469 views 1 days ago
#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ पाकिस्तान से होने वाले आयात पर भारत की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को चकमा देने की कोशिश को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने नाकाम कर दिया है। डीआरआई ने पाकिस्तान में पैदा हुए 364 मीट्रिक टन सूखा खजूर जब्त किया है। इनकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए आपरेशन में अधिकारियों ने कांडला पोर्ट पर आयात किए गए 364 मीट्रिक टन सूखे खजूर से भरे 13 कंटेनर पकड़े। जांच से पता चला कि सामान, जिसे यूएई का बताया गया था, असल में पाकिस्तान का था। जांच से पता चला कि सामान पहले पाकिस्तान से दुबई भेजा गया और फिर भारत भेजने से पहले उसे दूसरे कंटेनरों में शिफ्ट किया गया। आरोप है कि आयातकों ने पाकिस्तान में बने सामान के आयात पर लगी रोक से बचने के लिए जरूरी जानकारी छिपाई और सामान किस देश का है, इसके बारे में गलत जानकारी दी। इसलिए, कस्टम्स एक्ट, 1962 के संबंधित प्रविधानों के तहत पूरे कंसाइनमेंट को जब्त कर लिया गया है। #Newsgenix
10 likes
14 shares

More like this