English
Wallet Install
Home
Explore
Wallet
Video
Profile
Trends
English
JP GAUR - Author on ShareChat
JP GAUR
1K views • 14 days ago
#बिजली #कटौती #लोग #परेशान
प्रतिनिधि सुरेंद्र बाबू॰ पूर्व जिला अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे अघोषित बिजली कटौती से कॉलोनीवासियों का जीना मुहाल फर्रुखनगर ( जयप्रकाश शर्मा ) कस्बे में बिजली व्यवस्था पूरी है। पिछले लगभग १५ दिनों से जारी अघोषित तरह से चरमरा चुकी बिजली कटौती ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। वहीं , जिम्मेदार अधिकारी अपने दफ्तरों से नदारद हैं और फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते इस प्रशासनिक बेरुखी को लेकर सोशल मीडिया पर भी जनता का गुस्सा फूट रहा है शनिवार रात अचानक कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों के इन्वर्टरों ने भी जवाब दे दिया। भीषण उमस और मच्छरों के आतंक से परेशान होकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रात भर गलियों में टहलने को मजबूर रहे। ढाणियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि दो-्तीन दिनो से दिन की बात तों दूर रात को भी लाईट नहीं आ रही है। अधिकारी फ़ोन नहीं उठा रहें हैं । बिजली विभाग कभी पोल शिफ्टिंग, कभी केबल बदलने तो कभी का हवाला देकर घंटों कटौती कर रहा है। वहीं तकनीकी खराबी विभाग के ही एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि असली वजह स्टाफ की कमी है। पक्के कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद नई भर्तियां न होने से ठेके पर काम कर रहे गिने-चुने कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ है, जिससे छोटे मोटे फॉल्ट को ठीक करने में भो घंटों लग जाते हैं| इस अव्यवस्था और विभागोय अनदेखी का खामियाजा अब पूरे कस्बे को भुगतना पड़ रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
9 shares
Home
Explore
Wallet
Video