Vishu Pal
5K views 3 hours ago
जापान में टोक्यो सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एजेंसी के मुताबिक, रविवार सुबह पूर्वी जापान में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 23 लोग घायल हो गए. घायलों में ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. भूकंप की वजह से ट्रांसपोर्ट और बिजली सप्लाई में कुछ रुकावट आई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.9 थी. यह दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह इलाका अक्सर भूकंप की चपेट में आता रहता है. US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 दर्ज की. #🤯5.9 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती 😨
43 shares

More like this