#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय 🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -03.11.2026🌄 ✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️ 🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️ 74-30💥मध्यमान्💥75-30 (केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्) 🕉️💥💥🌄💥💥🕉️ ________________________________ जन्मकुंडली कुंडली मिलान राशिरत्न वास्तुदोष शिक्षा-नौकरी-आजीविका-विवाह-भाग्योन्नति सटीक जानकारी🎖️प्रभावी समाधान 💥 वाट्स एप्प परामर्श सेवा उपलब्ध 💥 ✡️संपर्क / वाट्स एप्प-97996-70464✡️ 🕉️🌄💥🏵️🎖️🏵️💥🌄🕉️ _______________________________ ____________आज विशेष___________ निर्बाध और मंगलमय यात्रा हेतु सरल उपाय जो सरलता के साथ किये जा सकते हैं.. _______________________________ 🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ _________________________________ _________दैनिक पंचांग विवरण________. ✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️ _________________________________ आज दिनांक................…..03.11.2026 कलियुग संवत्.............................5128 विक्रम संवत्.................. ............ 2083 शक संवत्................................. .1948 संवत्सर.................................... श्री रौद्र अयन........................................दक्षिण गोल........................................ .दक्षिण ऋतु........................................... हेमंत मास........................................ कार्तिक पक्ष............................................कृष्ण तिथि...... नवमी. पूर्वा. 11.55 तक / दशमी वार....................................... मंगलवार नक्षत्र.. मघा. रात्रि. 3.26* तक / पू.फाल्गुनी चंद्र राशि................ सिंह. संपूर्ण (अहोरात्र) योग...........शुक्ल. प्रातः 12.53 तक / ब्रह्म करण.................... गर. पूर्वा. 11.55 तक करण..वणिज. रात्रि.11.26 तक/विष्टि(भद्रा) _________________________________ 🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞 नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है ________________________________ -दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण- ✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️ ________________________________ सूर्योदय....................प्रातः 06.41.31 पर सूर्यास्त................... सायं. 05.48.04 पर दिनमान-घं.मि.से....................11.06.33 रात्रिमान-घं.मि.से. ..................12.54.04 चंद्रास्त..................... 02.10.50 PM पर चंद्रोदय.................... 01.55.51 AM पर राहुकाल......अपरा. 3.01 से 4.25 (अशुभ) यमघंट....... . प्रातः 9.28 से 10.51(त्याज्य) गुलिक.. .अप.12.15 से 1.38 (शुभे त्याज्य) अभिजित..... मध्या.11.53 से 12.37(शुभ) पंचक................................ आज नहीं है हवन मुहूर्त (अग्नि वास)........….….. आज है दिशाशूल................................ उत्तर दिशा दोष परिहार....... गुड़ का सेवन कर यात्रा करें ________________________________ ___________आज का दिन___________ 🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞 _______________________________ व्रत विशेष............कार्तिक स्नान व्रत जारी अन्य व्रत्............................आज नहीं है पर्व विशेष.........विश्नोई पंथ स्थापना दिवस काल विशेष...........सनातन् चातुर्मास जारी दिन विशेष..........................आज नहीं है खगोलीय....... स्वात्यां बुध. रात्रि 5.59* पर सूर्य नक्षत्र.................................. स्वाति नक्षत्र वाहन...................मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ) विष्टि(भद्रा).........................आज नहीं है पंचक................................आज नहीं है सर्वा.सि.योग....................... आज नहीं है अमृत सि.योग......................आज नहीं है सिद्ध रवियोग.......................आज नहीं है ________________________________ ✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️ _______________________________ ✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मकै जानकारी✴️ _________________________________ दिनांक...........................04.11.2026 तिथि............कार्तिक कृष्णा दशमी बुधवार व्रत विशेष.............कार्तिक स्नान व्रत जारी अन्य व्रत्............................ आज नहीं है पर्व विशेष.......................... आज नहीं है काल विशेष........... सनातन् चातुर्मास जारी दिन विशेष.......................... आज नहीं है खगोलीय........................... आज नहीं है सूर्य नक्षत्र.................................. .स्वाति नक्षत्र वाहन................... मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ) विष्टि(भद्रा)................... प्रातः 11.04 तक पंचक................................ आज नहीं है सर्वा.सि.योग........................ आज नहीं है अमृत सि.योग...................... आज नहीं है सिद्ध रवियोग....................... आज नहीं है _________________.______________ 🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________ *विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट* 🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞 ________________________________ दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट _________________________________ 🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄 _________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता. _________________________________ ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है.. _________________________________ प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है __________________________________ गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है 🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄ष 🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄 _________________________________ भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें। ________________________________ 🌄✴️ दिन का चौघड़िया ✴️🌄 ________________________________ चंचल.............प्रातः 9.28 से 10.51 तक लाभ............पूर्वा. 10.51 से 12.15 तक अमृत...........अपरा. 12.15 से 1.38 तक शुभ...............अपरा. 3.01 से 4.25 तक _______________________________ 🌄✴️ रात्रि का चौघड़िया ✴️🌄 _______________________________ लाभ................ रात्रि. 7.25 से 9.02 तक शुभ.......रात्रि. 10.38 से 12.15 AM तक अमृत..रात्रि.12.15 AM से 1.52 AM तक चंचल...रात्रि. 1.52 AM से 3.29 AM तक ________________________________ 💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥 _________________________________ (विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है ) _________________________________ ✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️ _________________________________ 🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱 _________________________________ 🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞 शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13. कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30. _________________________________ ✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️ _______________ु__________________ दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे.... ________________________________ समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर _________________________________ 09.38 AM तक........ मघा......1.......मा 03.33 PM तक.........मघा..... 2.......मी 09.28 PM तक.........मघा......3........मू 03.26 AM तक....'.....मघा......4........मे उपरांत रात्रि. तक..पूर्वाफाल्गु......1.......मो _______राशि सिंह - पाया रजत्_______ _________________________________ ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️ 💥धर्म-ज्योतिष-वास्तुशास्त्र पर आधारित💥 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️ ________________________________ निर्बाध और मंगलमय यात्रा हेतु सरल उपाय जो सरलता के साथ किये जा सकते हैं.. आपकी यात्रा मंगलमयी हो। यह सुंदर वाक्य इसलिए बोला जाता है कि यात्रा में कई तरह के विघ्न आते हैं लेकिन यात्री उनसे बचा रहे। हमारे बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि घर से निकलने से पहले कुछ बातों का अवश्य ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रस्तुत है उनकी सलाह पर कुछ खास और सरल बातें. * घर से निकलने से पहले घर में स्थित देवता को अगरबत्ती और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। कुंकु, हल्दी, अबीर, गुलाल, चावल और फूल थाली में रखकर आरती करें। भगवान से यात्रा के सकुशल रहने की कामना कीजिए। तत्पश्चात काले तिल अपने ऊपर से स्वयं ही 7 बार उतार कर उत्तर दिशा में फेंक दें। * घर से निकलने से पहले स्वर का ध्यान रखें। जो स्वर चल रहा हो सबसे पहले उसी पैर को बाहर निकालें। * घर से निकलने से पहले शुभ चौघडि़या जरूर देखें। * निकलते समय कुछ शब्दों का उच्चारण वर्जित है- जैसे जूता, चप्पल, लकड़ी, ‍किसी भी प्रकार की गाली, ताला, रावण, पत्थर, नहीं, मरना, डूबना, फेंकना, छोड़कर आना, और कोई भी नकारात्मक शब्द। * मजाक में भी नदी, आग और हवा के बारे अपमानजनक शब्द का प्रयोग ना करें। कहते हैं ईश्वर की इन तीन पवित्र देन से कभी मजाक नहीं करना चाहिए। * निकलते समय शुभ शब्द, पवित्र मंत्र और मंगलवचनों का प्रयोग करें। प्रसन्न मन से यात्रा के लिए निकलें। कलह और आंसू से यथासंभव बचें। * घर में यात्रा से पहले चावल की छोटी ढेरी पर कलश रखें और सवा रुपया रखकर अगरबत्ती से आरती कर यात्रा के निर्विघ्न होने की प्रार्थना करें। वापस आकर वह रुपया, चावल और पानी शिव मंदिर में चढ़ाएं। * घर से निकलने से पहले चिटिंयों को आटा डालें, पंछियों को दाना डालें, काले कुत्ते को रोटी, और गाय को भीगा अनाज खिलाएं। * घर के सबसे करीब जो मंदिर हो उसमें नारियल चढ़ाएं। कुछ पैसे दान पेटी के बजाय मंदिर में ही कहीं छुपाकर रखें। यह गुप्त दान माना जाता है, यात्रा के लिए शुभ फलदायी सरल उपाय है। * यात्रा से पहले एक मध्यम आकार के डिब्बे में दाल, चावल, आटा, शकर, फल, फूल और मिठाई रखें। यात्रा से आने के बाद उसे किसी योग्य पंडित को दान में दे दें। ________________________________ ✴️ 🕉️आज का गोचर राशिफल🕉️ ✴️ _________________________________ मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपके दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) आज शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से भर देगा। पुराओ यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना अनुकूल बनाने की कोशिश करें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमाग़ी कसरत करें। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार बढेओ। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप हुक़्म चलाने की कोशिश करेंगे, तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफ़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा। तुला - (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ बातें भी सुलझ जाएंगी। वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की ज़रूरत है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। धनु - (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) आज एक भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाक़ात होगी। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। मकर - (भो ज जी खी खू खे खो गी) आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज संभव है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी लाभ में बदल सकते हैं। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। अहम योजनाओं को समय पर पूरा करके आप काफ़ी लाभ हासिल करने में सफल रहेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा उपयोग कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं। कुंभ - (गू गे गो सा सी सु से सो द) आज आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है। मीन - (दी दू थ झ ञ दे दो च ची) आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आप और आपका जीवनसाथी एक-दूसरे से आज एक-दूसरे की ख़ूबसूरत भावनाओं को प्रकट कर सकेंगे। ________________________________ 🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄 __________________________________ अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ________________________________ 🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄 ✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️ ☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️ श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज) ✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️ _______________________________
15 shares