🚩[卐] 𝙍𝙞𝙩𝙪_ 𝙗𝙖𝙟𝙥𝙖𝙞 [卐]
489 views • 1 hours ago
#✈️भीषण हवाई हमले में कई दर्दनाक मौतें 😢 गाजा पर इजरायली हवाई हमलों की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस एयरस्ट्राइक में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं.
इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कथित तौर पर कागज की पतंगें उड़ाए जाने के कारण हमलों को और तेज करने की धमकी दी थी. बच्चों के हाथों में नजर आने वाली पतंगें अब इजरायल के लिए सुरक्षा का मुद्दा बन गई हैं.
बता दें, रविवार को इजरायल ने अज-जवायदा में एक गोदाम पर मिसाइलें दागीं, जिससे वह मलबे में तब्दील हो गया, और फिर सलाह अल-दीन स्ट्रीट के पास हमले किए, जिसमें चार साल के मुहम्मद अब्देल सलाम ताहा की मौत की जानकारी मिली. #🆕 ताजा अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट
6 shares