Sachin Kumar Singh
432 views • 6 hours ago
भारतीय क्रिकेट में बिहार का नाम रौशन करने वाले तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार को हाल ही में डीएसपी (पुलिस उपअधीक्षक) बनाया गया था, लेकिन दोनों को अगर नौकरी बरकरार रखनी है तो शर्त हर हाल में मानना होगा। हाल ही में बिहार के गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी की थी. इसके मुताबिक आकाशदीप और मुकेश कुमार को पांच साल का बॉन्ड भरना होगा. इस बॉन्ड के तहत दोनों को अगले पांच साल तक ‘सक्रिय क्रिकेट खिलाड़ी’ के तौर पर क्रिकेट टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेते रहना होगा. सरकारी सेवा में रहते हुए दोनों क्रिकेटर्स को क्रिकेट से अपना जुड़ाव बनाए रखना होगा. अगर वे बॉन्ड में तय शर्तों का पालन नहीं करते हैं या बतौर एक्टिव प्लेयर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना बंद कर देते हैं तो उनकी डीएसपी की नौकरी भी जा सकती है. #Akashdeep #MukeshKumar #BiharPolice #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #न्यूज
11 likes
16 shares