एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
1K views • 14 days ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग -23.10.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
जन्मकुंडली कुंडली मिलान राशिरत्न वास्तुदोष
शिक्षा-नौकरी-आजीविका-विवाह-भाग्योन्नति
सटीक जानकारी🎖️प्रभावी समाधान
💥 वाट्स एप्प परामर्श सेवा उपलब्ध 💥
✡️संपर्क / वाट्स एप्प-97996-70464✡️
🕉️🌄💥🏵️🎖️🏵️💥🌄🕉️
_______________________________
____________आज विशेष___________
केले का पेड़..कहां होने पर क्या होता है फल
बगीचे में केले का पेड़ होना कैसा माना जाता है
_______________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________.
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक................…. .23.10.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्..................................1948
संवत्सर.................................... श्री रौद्र
अयन........................................दक्षिण
गोल........................................ .दक्षिण
ऋतु........................................... शरद
मास........................................ आश्विन
पक्ष........................................... शुक्ल
तिथि.. द्वादशी. अपरा. 2.36 तक / त्रयोदशी
वार........................................ शुक्रवार नक्षत्र.पू.भाद्रपद.रात्रि. 9.03 तक/उ.भाद्रपद
चंद्र राशि..... कुंभ. अपरा. 3.04 तक / मीन
योग........ ध्रुव. रात्रि. 10.08 तक / व्याघात्
करण................ बालव. अपरा. 2.36 तक
करण.....कौलव. रात्रि. 2.11* तक / तैत्तिल
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.35.00 पर
सूर्यास्त................... सायं. 05.56.06 पर
दिनमान-घं.मि.से....................11.21.06
रात्रिमान-घं.मि.से. ................. 12.39.26
चंद्रोदय.................... 04.01.07 PM पर
चंद्रास्त.....................04.30.10 AM पर
राहुकाल... प्रातः 10.50 से 12.16 (अशुभ)
यमघंट.........अपरा. 3.06 से 4.31(त्याज्य)
गुलिक.....प्रातः 8.00 से 9.25(शुभे त्याज्य)
अभिजित..... मध्या.11.53 से 12.38(शुभ)
पंचक....................................... जारी है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).................. आज है
दिशाशूल............................. पश्चिम दिशा
दोष परिहार........जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️🌞✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष....................................प्रदोष
अन्य व्रत्............................. आज नहीं है
पर्व विशेष............................आज नहीं है
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष............. विश्व हिंम तेंदुआ दिवस
खगोलीय...... चित्रायां शुक्र. रात्रि. 3.22* पर
खगोलीय.......वृश्चिके भानु. अपरा. 3.09 पर
हेमंत ऋतु प्रारंभ.............. अपरा. 3.09 पर
सूर्य नक्षत्र.................................... .चित्रा
नक्षत्र वाहन................... अश्व (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)........................... आज नहीं है
पंचक........................................ जारी है
सर्वा.सि.योग..................…..... आज नहीं है
अमृत सि.योग........................ आज नहीं है
सिद्ध रवियोग........ रात्रि. 9.03 से रात्रि पर्यंत
________________________________
✴️🌄✴️🌞✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 24.10.2026
तिथि.........आश्विन शुक्ला त्रयोदशी शनिवार
व्रत विशेष............................आज नहीं है
अन्य व्रत्............................. आज नहीं है
पर्व विशेष............................आज नहीं है
काल विशेष............ सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष................ITBP स्थापना दिवस
खगोलीय..... स्वात्यां रवि. अपरा. 12.51 पर
खगोलीय........ वक्री बुध. अपरा. 12.42 पर
सूर्य नक्षत्र.......................... .चित्रा / स्वाति
नक्षत्र वाहन.................... मंडूक (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)............................आज नहीं है
पंचक....................................... .जारी है
सर्वा.सि.योग..................…..... आज नहीं है
अमृत सि.योग........................ आज नहीं है
सिद्ध रवियोग............... अपरा. 12.51 तक
सिद्ध रवियोग........ रात्रि. 8.32 से रात्रि पर्यंत
_________________________________
🕉️✴️🏵️🌞🏵️✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
_________🏵️🌞✴️🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✴️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
चंचल................प्रातः 6.35 से 8.00 तक
लाभ.................प्रातः 8.00 से 9.25 तक
अमृत..............प्रातः 9.25 से 10.50 तक
शुभ..............अपरा. 12.16 से 1.41 तक
चंचल................सायं. 4.31 से 5.56 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ...............रात्रि. 9.06 से 10.41 तक
शुभ...रात्रि. 12.16 AM से 1.51 AM तक
अमृत...रात्रि. 1.51 AM से 3.26 AM तक
चंचल...रात्रि. 3.26 AM से 5.01 AM तक
________________________________
💥 🌞✴️🏵️✴️🌞💥
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞🌄✴️🌄🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱✴️🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
09.01 AM तक..... पूर्वाभाद्र... 2.......सो
03.04 PM तक......पूर्वाभाद्र....3....... द
________राशि कुंभ - पाया लौह________
________________________________
09.03 PM तक......पूर्वाभाद्र....4..... ..दी
02.58 AM तक....उ.भाद्रपद....1..... ..दू
उपरांत रात्रि. तक....उ.भाद्रपद.. .2..... ..थ
_______राशि मीन - पाया लौह______
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म-ज्योतिष-वास्तुशास्त्र पर आधारित💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
केले का पेड़..कहां होने पर क्या होता है फल..
बगीचे में केले का पेड़ होना कैसा माना जाता है
*हिन्दू धर्म में केले का पेड़ बहुत ही पवित्र माना जाता है। दक्षिण भारत में केले का पेड़ बहुतायत में पाया जाता है। केले का फल, फूल, पत्ते, तना, जड़ और डंडल इन छह चीजों का उपयोग होता है और इनके कई फायदे भी हैं। उत्तर भारत में खाकरे या पलाश के पत्ते तो दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर प्राचीनकाल से ही भोजन परोसकर खाया जाता रहा है और प्रसाद बांटा जाता है। आओ जानते हैं कि इसे बगीचे में लगाने से क्या होगा।*
*बगीचे में केले का पेड़ लगाने से क्या होगा-*
1. कहते हैं कि केले का पेड़ जिसके भी बगीचे में लगा तो समझो साक्षात विष्णु और लक्ष्मी का वास रहेगा।
2. केले के पत्तों पर भोजन करने से आयु और आरोग्य में वृद्धि होती है। इसका उपयोग करते रहने से पेट संबंधी सभी रोग समाप्त हो जाते हैं।
3. यह पेड़ जहां भी लगा होता है वहां कभी भी सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहती है।
4. केले का पौधा बगीचे में लगाने से बृहस्पति ग्रह का शुभ फल मिलने लगता है।
5. इसके बगीचे में होने से वैवाहिक जीवन की कठिनाइयां दूर होती है। अविवाहित कन्याओं का शीघ्र विवाह हो जाता है।
6. उच्च शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति में यह पौधा सहायक सिद्ध होता है, क्योंकि इसमें से लगातार शांतिमय और सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।
7. माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ में जल अर्पित करना और इसकी पूजा करना शुभ है।
8. यह पेड़ जहां भी बगीचे में लगा होता है वहां संतान हमेशा सुखी और संकटों से दूर रहती हैं।
________________________________
✴️ 🕉️आज का गोचर राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। सिर्फ़ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको लाभ हो सकता है। आप अपने बच्चों से कुछ सबक़ सीखने वाले हैं। उनकी मासूमियत उनके आस-पास के लोगों में स्नेह व उत्साह के बल पर औरों में बदलाव ला सकती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपके द्वारा आज खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज ख़याली पुलाव पकाने में वक़्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी के साथ हँसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपने मनमौजी और ज़िद्दी स्वभाव को क़ाबू में रखें, ख़ास तौर पर किसी जलसे या पार्टी में। क्योंकि ऐसा न करने पर वहाँ का माहौल तनावग्रस्त हो सकता है। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत के चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।
तुला - (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए नया रोमांच ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। आपका साथी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो ख़ुद लेने के लिए भी तैयार रहें। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
धनु - (ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और दिली सुकून देंगे। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
मकर - (भो ज जी खी खू खे खो गी)
आज आप ऊर्जा से भरे होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आकस्मिक मुनाफ़े या निवेश के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। दोस्ती में प्रगाढ़ता के चलते रोमांस का फूल खिल सकता है। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की सख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।
कुंभ - (गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज अपने डर के इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
मीन - (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय अपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए।
________________________________
🌄💥✴️🕉️✴️💥🌄
__________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️🕉️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄✴️🌄🏵️✴️
_______________________________
30 shares