Rajnee Gupta
मन में जब तनाव, शिकायत और पुरानी नाराज़गी जमा होती रहती है, तो उसका असर हमारे शब्दों में भी दिखाई देने लगता है। छोटी-सी बात भी भारी लगती है और सामान्य बातचीत भी प्रतिक्रिया में बदल जाती है।
लेकिन जब मन हल्का होता है, तो शब्दों में भी सहजता आ जाती है।
न किसी को चोट पहुँचाने की जल्दी, न अपनी बात साबित करने की बेचैनी।
इसलिए हर दिन मन से थोड़ा बोझ उतारिए।
पुरानी बातों को छोड़िए, शिकायतों को विराम दीजिए और अपनी शांति को प्राथमिकता दीजिए। #📃लाइफ कोट्स ✒️