Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स नेपाल के उत्तरी हिस्सों में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद भारी जान-माल के नुक़सान की आशंका जताई गई है. बाढ़ में कई गांव बह गए और एक पनबिजली बांध सहित कई बुनियादी ढांचों को नुक़सान पहुंचा है.
काठमांडू के उत्तर में स्थित रसुवा इलाक़े में यह बाढ़ आई है. यह इलाक़ा तिब्बत से सटा हुआ है और चीन के साथ नेपाल के मुख्य व्यापार मार्ग पर पड़ता है.
अधिकारियों का मानना है कि यह बाढ़ तिब्बत से नेपाल की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में गिरी बर्फ़ के पिघलने के कारण आई थी. इसके साथ ही त्रिशूली नदी में भी बाढ़ आई है. #Newsgenix