Sachin Kumar Singh
451 views 16 hours ago
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान दो जुड़वा भाइयों द्वारा फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। दरअसल, भूपेंद्र नामक अभ्यर्थी की लंबाई 166.4 सेंटीमीटर मापी गई, जो पुलिस भर्ती के तय मानक से कम थी। अयोग्य घोषित होने के बाद भूपेंद्र ने दोबारा नापजोख की अपील की। लेकिन दूसरी बार जांच में उसकी जगह उसका जुड़वा भाई भूपेश पहुंच गया, जिसकी लंबाई 169.6 सेंटीमीटर निकली। लंबाई में 3.2 सेंटीमीटर का बड़ा अंतर देखकर अधिकारियों को शक हुआ। चेहरे एक जैसे होने के कारण पहली नजर में वे धोखा खा गए, लेकिन जब बायोमेट्रिक जांच (फिंगरप्रिंट और रेटिना) हुई, तो दोनों भाइयों का झूठ पकड़ा गया। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों जुड़वा भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। #न्यूज #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
12 shares

More like this