Rajeev Tomar
*मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन तोमर का धरना प्रदर्शन*
*मुजफ्फरनगर।* भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर स्थित डीएफओ वन विभाग कार्यालय पर किसानों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वन विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन के दौरान डीएफओ की देखरेख में फॉरेस्ट अधिकारी एवं सदर रेंजर ने संगठन के प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान का मजबूत आश्वासन दिया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किए जाने की बात कही गई।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, डीएफओ के आने के बाद पांच दिन के भीतर 11 मंडल प्रतिनिधि मिलकर शेष समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद, जिला महासचिव सिराजुद्दीन, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, नगर उपाध्यक्ष असलम शेख, प्रदेश सचिव मुस्तफा राणा, जिला सचिव जमीर अहमद, नितिन, राजू, समीर, जहीर अंसारी सहित सैकड़ों किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #ताजा खबरें