Ajay Sharma
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा।
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस :-
यह केवल एक आह्वान नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए त्याग, साहस और संघर्ष की चेतना जगाने वाली पुकार थी। ।।
1943 :-
में नेताजी ने आजाद हिंद फौज (INA) की कमान संभाली और उसका नेतृत्व किया, साथ ही आजाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना का नेतृत्व किया- स्वतंत्र भारत के उनके संकल्प को एक संगठित स्वरूप प्रदान करते हुए।
उनका अदम्य साहस, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। उनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशहित में समर्पण और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।
जय हिन्द !
पुण्यतिथि पर महान राष्ट्रनायक ।।
नेताजी सुभाष चंद्र :-
जन्म और मृत्यु :-
जन्म : - 23 जनवरी 1897
मृत्यु : - 18 अगस्त 1945 (ताइहोकू, ताइवान)
माता और पिता का नाम :-
पिता : - जानकीनाथ बोस
माता : - प्रभावती देवी
जन्म स्थान :-
कटक, ओडिशा, भारत
.
#नेताजी सुभाष चंद्र बोस #🙏 सुभाष चंद्र बोस पुनयतिधि 🙏 #🌺सुभाष चंद्र बोस पुण्यतिथि🙏🇮🇳