More like this
- sn vyasक्या राधा का वर्णन महाभारत में है? श्रीकृष्ण और श्री राधा दोनों ही भारत की संस्कृति में इस तरह रचे बसे हैं कि इन दोनों को अलग-अलग करके देखना एक प्रकार से असंभव है। किन्तु बहुत लोगों को ये जान कर हैरानी होगी कि राधा का वर्णन मूल व्यास महाभारत में है ही नहीं। तो क्या राधा जी का चरित्र काल्पनिक है? नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं है। हाँ ये सत्य है कि उनका वर्णन मूल महाभारत में नहीं है किन्तु उनका चरित्र काल्पनिक नहीं है। आज बहुत सारे लोग श्रीकृष्ण के केवल उसी स्वरुप को जानते हैं जो महाभारत में लिखा हुआ है। अब चूंकि महर्षि व्यास ने श्रीकृष्ण और राधा जी का प्रसंग महाभारत में समाहित नहीं किया है इसी कारण लोगों को ऐसा भ्रम हो जाता है। तो फिर इन दोनों की इतनी कथाएं जो प्रचलित हैं वो कहाँ हैं? वो वास्तव में पुराणों में वर्णित हैं। राधा जी का सबसे विस्तृत वर्णन १८००० श्लोकों वाले श्री देवी भागवत पुराण में दिया गया है। इस पुराण में श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी वर्णन है और उनके साथ राधा के जीवन का पूर्ण प्रसंग भी हमें इसी ग्रन्थ में प्राप्त होता है। श्री देवी भागवत पुराण के अतिरिक्त भी राधा जी का वर्णन हमें ब्रह्मवैवर्त्य पुराण, पद्म पुराण, गीता गोविन्द, गोपाल तपणी उपनिषद, शिव पुराण, स्कन्द पुराण और नारदीय पुराण में मिलता है। किन्तु यदि हम राधा जी के सबसे सटीक और प्रामाणिक जानकारी की बात करें तो हमें देवी भागवत पुराण ही पढ़ना चाहिए। अब यहाँ पर एक प्रश्न आता है कि महाभारत की भांति ही सारे महापुराण भी तो महर्षि वेदव्यास ने ही लिखे हैं, फिर उन्होंने राधा जी का वर्णन महाभारत में क्यों नहीं किया? इसका उत्तर ये है कि महाभारत संसार के समस्त ज्ञान का एक निचोड़ है। इसीलिए कहा जाता है कि जो महाभारत में नहीं मिलता वो कही नहीं मिलता। किन्तु महाभारत में जो कुछ भी है उसके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए ही महर्षि वेदव्यास ने पुराणों की रचना की। मतलब महाभारत में जो संक्षेप में है या नहीं है, उसके विस्तृत वर्णन के लिए महापुराण हैं। और जो कुछ भी महापुराणों के लिए भी कम पड़ गया उसे व्यास और अन्य महर्षियों ने उप-पुराणों में समाहित किया है। प्रत्येक चीज का ऐसा विस्तृत वर्णन आपको संसार में हिन्दू धर्म के अतिरिक्त और कहीं नहीं मिलेगा। इसीलिए इसे समझने के लिए हमें पुराणों का मूल प्रयोजन समझने की आवश्यकता है। जय श्री राधा कृष्ण #राधे-राधे #जय श्री राधे1522
- CM Sir@#🪔कामिका एकादशी📿🌺 #🌾💙...• 🙏💫जय श्री कृष्ण💜 राधे राध💫े🙏...💛🌾 #राधे #र राधे कृष्णा स्टेटस #राधे राधे818
- sn vyas#राधे-राधे #🙏जय-श्री राधेकृष्ण🌹राधेराधे🙏 #💕राधेकृष्ण 💕 ##जय श्री राधेकृष्ण 🙏🌹⛳ #🚩 जय श्री राधेकृष्ण...!!🚩 गोपी और कृष्ण की अनोखी कथा ... 〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️ एक गोपी एक वृक्ष के नीचे ध्यान लगा बैठ जाती है। कान्हा को सदा ही शरारतें सूझती रहती हैँ। कान्हा कभी उस गोपी को कंकर मारकर छेड़ते हैं कभी उसकी चोटी खींच लेते हैं तो कभी अलग अलग पक्षियों और जानवरों की आवाज़ निकाल उसका ध्यान भंग करते हैं । गोपी खीझ कर कान्हा से कहती है। मोहन तुम मेरी ध्यान साधना में भंग क्यों डालते हो ,मुझे देवी के दर्शन करने हैँ। मुझे उनसे कुछ वर मांगना है । गोपी के मन में कान्हा के लिए इतना प्रेम है कि कान्हा से ही छिपा लेती है । कान्हा उस भोली गोपी को अपनी बातों में उलझा लेते हैं। अरी मूर्ख !ऐसे ध्यान करने से ईश्वर नहीं मिलते । उनको प्रसन्न करने के लिए उनको बहुत कुछ खिलाना पड़ता है। तू कल सुबह बहुत सारे मिष्ठान ले मन्दिर में आना फिर मैं तुम्हें देवी दर्शन की विधि बताऊँगा। देवी प्रसन्न हो गई तो तुम्हें वर देंगी और तुम्हारी मनोकामना पूर्ण होगी। अगले दिन प्रातः गोपी बहुत से मिष्ठान ले मन्दिर में पहुंच जाती है। देवी की प्रतिमा के समक्ष सब रख धूप दीप कर बैठ जाती है। कान्हा अपने सखाओं संग वहां पहुंच जाते हैं। गोपी कान्हा को देख बहुत प्रसन्न होती है। कान्हा बरसाना की ओर इशारा करके बोलते हैं उन देवी का स्थान जगत में सबसे ऊपर है। उनके दर्शन तो बड़े बड़े ऋषि मुनियों को दुर्लभ हैं। वो देवी तेरी मनोकामना पूर्ण करेंगी परन्तु तुम्हें पहले मुझे प्रसन्न करना होगा तभी मैं तुमको देवी के दर्शन करवाऊंगा। कान्हा तुमको कैसे प्रसन्न करूँ। ये जो सब स्वादिष्ट मिष्ठान तू लाई है ये सब मुझे और मेरे सखाओं को खिला दे। नहीं कान्हा ये तो सब देवी पूजन हेतु है। चल छोड़ फिर तुझे देवी दर्शन नहीं हो सकता। अपनी कामना भूल जा तू। गोपी ये भी चाहती है कि उसके प्रियतम कान्हा ये सब मिष्ठान पा लें परन्तु मन में अभी देवी दर्शन की लालसा भी है। गोपी की स्थिति विचित्र हो रही है। कान्हा कहते हैं गोपी देख मेरे पास शक्ति है मैं किसी भी देवी देवता को अपनी इच्छा अनुसार बुला सकता हूँ। कान्हा तुम मुझे मूर्ख बना रहे हो,अपने माखन से सने हुए मुख को साफ़ करने की शक्ति तो तुम में नहीं है। मैं ही मूर्ख रही जो तुम्हारी बातों में आ गयी । अब तुम भाग जाओ यहां से और मुझे देवी दर्शन करने दो।कान्हा ललचाई दृष्टि से मिष्ठान की और देखते हैं। गोपी खीझ कर उनको मारने को दौड़ती है। कान्हा उसको पकड़ लेते हैं और उसकी आँखें बन्द कर देते हैं । गोपी को श्री राधा के दिव्य स्वरूप् का दर्शन होता है गोपी उनको अपनी मनोकामना बताती हैं और श्री जू मन्द मन्द मुस्कुराती हैँ। वो उनका तेज सहन नहीं कर पाती और मूर्छित हो जाती हैं। कान्हा और उनकी शरारती मित्र मण्डली के शोर से चेतना लौटने पर एक बार तो गोपी बहुत प्रसन्न होती है। उसको देवी दर्शन की स्मृति रहती है ।परन्तु अपने खाली बर्तन और सब मिठाई खत्म देख वो अत्यंत क्रोधित हो जाती है और उन सबको मारने को दौड़ती है। भोली गोपी क्या जानती है कि जिसे वो प्रेम भी करती है और जिसकी ऊधम से भी खीझ जाती है वही पूर्ण परमेश्वर हैँ जो उसकी मनोकामना को पूर्ण करने हेतु उसे कैसे भी ठग लेते हैँ। साभार~ पं देव शर्मा🔥 〰️〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️🔸〰️〰️1919
- 🆂🅰🅶🅰🆁 🅲🆁🅴🅰🆃🅸🅾🅽 ♠️#बिल्कुल सही बात है 💯 #❤️जीवन की सीख #राधे1218
- sunil behl#राधे-राधे93125
- Nand kishor。◕‿◕。 Prajapati ❣️❣️❣️वृषभानु लली राधे राधे #राधे राधे #जय श्री राधे कृष्णा #राधे135565
- radha#शुभ गुरुवार #🌞गुड मॉर्निंग☕🌞 #राधे-राधे #जय श्री कृष्ण2111
- श्यामाएक नज़र राधा की, एक नज़र श्याम की… ❤️🦚 प्रेम की इस तस्वीर में शब्द कम पड़ जाएँ, बस भाव रह जाएँ… 🌹✨ राधा में कृष्ण, कृष्ण में राधा— यही तो है प्रेम की सबसे सुंदर परिभाषा। 🙏💙 सिर्फ कृष्ण… कृष्ण… 🦚❤️ जय श्री कृष्ण 🙏 #❣️Love you ज़िंदगी ❣️ #राधे-राधे #💓 मोहब्बत दिल से #जय श्रीकृष्ण #राधे1512
- Gujjar - Status#🥀❣️Gujjar Fan Cleb❣️🥀 #Radha #राधे #🙏 राधा रानी #राधा रानी9041K