Javed khan
केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- “हाँ, मैं दिमाग़ी नक्सल हूँ क्योंकि मैं देशभक्त हूँ”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमाग़ी नक्सल’ वाले बयान पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
केजरीवाल ने कहा कि जो लोग देश में बदलाव की मांग करते हैं, बेहतर सरकारी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था चाहते हैं तथा सरकार से सवाल पूछने से नहीं डरते, उन्हें अगर ‘दिमाग़ी नक्सल’ कहा जाता है तो वह खुद को ऐसा कहे जाने पर गर्व महसूस करते हैं।
पीएम मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमाग़ी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करना होगा। इसके बाद विपक्षी नेताओं की ओर से इस बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
क्या सरकार से सवाल उठाने वालों को ‘दिमाग़ी नक्सल’ कहना सही है? अपनी राय कमेंट में बताइए।
#ArvindKejriwal #PMModi #DimaagiNaxal #AAP #IndianPolitics #🆕 ताजा अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️