DAILY NEWS
5K views • 5 hours ago
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, पर आ गई राहत की एक खबरभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में फैल रहे स्वाइन फ्लू के वायरस में मिसौरी स्ट्रेन है। यह स्ट्रेन नया नहीं है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह ज्यादा खतरनाक नहीं है और इस पर टीका कारगर है। इस साल दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें शुक्रवार तक H1N1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अकेले गुरुवार को H1N1 के 114 मामले सामने आए।
#🦠दिल्ली-NCR में H1N1 वायरस का कहर 😨 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
45 shares