Rajeev Tomar
राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
389 views • 11 hours ago
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने जलभराव की समस्या को लेकर बिलारी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
बिलारी (मुरादाबाद)। दिनांक 05 सितम्बर 2026 को ब्लॉक बिलारी के ग्राम कुआं खेड़ा समेत आसपास के अन्य गांवों में लंबे समय से हो रही जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आ रही भारी दिक्कतों का मामला जब भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के संज्ञान में आया, तो संगठन ने तुरंत इस पर कड़ा रुख अपनाया।
भाकियू (तोमर) के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम इदरीसी के नेतृत्व में आज संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों पीड़ित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर खंड विकास अधिकारी (B.D.O.) बिलारी को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जलभराव की इस विकराल समस्या का तुरंत स्थायी निस्तारण किया जाए।
भाकियू (तोमर) के नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान यदि क्षेत्र की कानून व्यवस्था या कोई अन्य स्थिति बिगड़ती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन तोमर, मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन और जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के समर्थन में 'जय जवान-जय किसान' के गगनभेदी नारे लगाए गए। प्रदर्शन में भारी संख्या में ग्रामीण और किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #🆕 ताजा अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट
#मुख्य समाचार 📰 #आज की ताजा खबरें, आज के मुख्य समाचार, पाक पीएम इमरान खान
14 shares