एस० के० भारती
629 views • 7 days ago
उत्तर प्रदेश के जेवर विधानसभा सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से लगातार उम्मीदवारों और विधानसभा क्षेत्र प्रभारी की घोषणा की जा रही है। प्रभारी को बाद में उम्मीदवार बनाए जाने की परंपरा पार्टी में रही है। ग्रेटर नोएडा की रैली में बसपा के नेशनल चीफ कॉर्डिनेटर आकाश आनंद ने सतवीर सिंह नागर को विधानसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा की गई। इसके बाद जेवर का चुनावी रण रोचक हो गया है। माना जा रहा है कि भाजपा यहां से धीरेंद्र सिंह को फिर चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां से चुनावी अभियान का आगाज कर बड़ा संदेश दिया था। अब बसपा ने भी क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।
#UttarPradesh #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #✔️बहुजन समाज पार्टी #बीएसपी इंडिया #📢 ताज़ा खबर 🗞️
11 shares