तुम पर लिखने से ही मेरी हर सुबह रोशन होती है, ख्यालों में तुम पर रंग भरना ही मेरी जिंदगी की सबसे बडी खुशी है.. मैं जब जब भी तुम्हें कलम से उतारता हूं मुझे हर बार तुमसे मोहब्बत होती है और यह लोग कहते है मोहब्बत एक बार होती है... तो लिखूं मैं तुम्हें फुल जैसा, पर फुल तो है मुरझा जाते हैं... तो लिखूं मैं तुम्हें नदियों जैसा, पर नदी के किनारे बंध जाते हैं.. तो लिखूं मैं तुम्हें तारों जैसा, पर तारें टूटकर बिखर जाते हैं... तो लिखूं मैं तुम्हें चांद जैसा, पर चांद में दाग नज़र आते हैं... तो लिखूं मैं तुम्हें तुम जैसा, जिसे देख बगिचे खिल जाते हैं... जिसे देख समुंदर भर जाते हैं.... जिसे देख सितारे चमक उठते हैं... जिसे देख चांद से उजाले बरस जाते हैं..... मैंने इश्क लिखा तो तुम्हारा नाम आया, मैंने चांद लिखा तो तुम्हारा चेहरा नजर आया, मैंने ख्वाब लिखा तो तुम्हारी आंखें दिखी, पर जब मैंने सुकुन लिखा तो तुम्हारी बांहें लगी... इसलिए लिखता हूं मैं तुम्हें तुम जैसा...... ना जाने कौन-सी खूश्बू से बनाया ईश्वर ने तुम्हें,, तुम्हारी महक मेरे ख्यालों में बसी तुम्हारी तस्वीर से भी आती है..... #🥰लव शायरी😘 #😘लव डोज💓 #❤️प्यार वाले स्टेटस ❤️ #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #💔मरीज-ए-इश्क❤
13 likes
9 shares

More like this