संयुक्त राष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष आज 24 अक्टूबर को मनाया जाता है ।
यह दिवस 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर की वर्षगांठ का प्रतीक है।
इस ऐतिहासिक दस्तावेज़ ने संयुक्त राष्ट्र को राष्ट्रों के बीच शांति, सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने के लिये समर्पित एक वैश्विक संगठन के रूप में स्थापित किया।
यह वैश्विक चुनौतियों से निपटने और अंतर्राष्ट्रीय समझ को बढ़ावा देने में संयुक्त राष्ट्र की उपलब्धियों पर विचार करने का समय है।
यह एक बेहतर विश्व के निर्माण में सामूहिक कार्रवाई के महत्व और कूटनीति की शक्ति की याद दिलाता है।
मुख्यालय: न्यूयॉर्क सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका।
संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत प्रमुख एजेंसियाँ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF): विश्व भर में बच्चों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने के लिये काम करता है।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO): शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति को बढ़ावा देता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO): सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों पर वैश्विक प्रतिक्रिया का नेतृत्व करता है।
खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO): सतत् कृषि और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO): सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों को बढ़ावा देता है।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP): सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में देशों को सहायता प्रदान करता है।
शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर): शरणार्थियों और राज्यविहीन व्यक्तियों की सुरक्षा और सहायता करता है।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP): पर्यावरणीय चुनौतियों का समाचावल करता है और सतत् विकास को बढ़ावा देता है।वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देश हैं।एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र संगठन के प्रमुख महासचिव हैं। उन्हें 2017 में संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। एंटोनियो गुटेरेस एक पुर्तगाली नागरिक है।🇺🇸🇬🇧🇮🇳🙏
#संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यूनिसेफ दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं #United Nations Public Service Day #🌞 Good Morning🌞 #🙌 Never Give Up #🥰मोटिवेशन वीडियो
00:14

