स्वान दल भी चोरों को पकड़ने में असफल।
गुरारू -मंगलवार बाजार के स्टेशन रोड स्थित आठ दुकानों में एक ही रात हुई चोरी की घटना में पुलिस द्वारा बुधवार को श्वान दल को बुलाकर जांच पड़ताल करवाया गया परन्तु स्वान भी चोरों को पता लगाने में असफल रहा। पुलिस द्वारा स्वान को घटना स्थल पर ले जाकर सुंघवाया गया और स्वान घटना स्थल से चलकर दो सौ मीटर जाकर हीं सड़क पर ठिठक गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी एवं दारोगा अवधेश कुमार द्वारा बताया गया कि घटनास्थल पर चोरों का कोई सामान नहीं पाया गया है। जिसके कारण स्वान चोरों को पता लगाने में असफल रहा। गौरतलब है कि स्टेशन रोड के दुकानों में हमेशा सामुहिक चोरी की कई बार घटनाएं हो चुकी है, परन्तु आज तक पुलिस हमेशा पता लगाने में असफल रही है। इस संबंध में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष सुदामा ठाकुर ने कहा कि पुलिस की उदासीन रवैए के कारण पिड़ित व्यावसायियों द्वारा अब आवेदन तक नहीं दिया जाता है। आवेदन देने पर पुलिस द्वारा उलटे पिड़ित व्यवसायियों को हीं जांच पड़ताल के नाम पर परेशान किया जाता है। अब डर तो इस बात का है कि ये वे - लगाम चोरों का दल रात्रि में ट्रेन से उतरने -पकडने वाले यात्रियों के साथ न छिनतई की घटना करने लगें।इनका मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। #गया_की_खबरें .


