B.K Pathak Press Reporter
ShareChat
click to see wallet page
@balkrishanpathak
balkrishanpathak
B.K Pathak Press Reporter
@balkrishanpathak
मुझे ShareChat पर फॉलो करें!
स्वान दल भी चोरों को पकड़ने में असफल। गुरारू -मंगलवार बाजार के स्टेशन रोड स्थित आठ दुकानों में एक ही रात हुई चोरी की घटना में पुलिस द्वारा बुधवार को श्वान दल को बुलाकर जांच पड़ताल करवाया गया परन्तु स्वान भी चोरों को पता लगाने में असफल रहा। पुलिस द्वारा स्वान को घटना स्थल पर ले जाकर सुंघवाया गया और स्वान घटना स्थल से चलकर दो सौ मीटर जाकर हीं सड़क पर ठिठक गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी एवं दारोगा अवधेश कुमार द्वारा बताया गया कि घटनास्थल पर चोरों का कोई सामान नहीं पाया गया है। जिसके कारण स्वान चोरों को पता लगाने में असफल रहा। गौरतलब है कि स्टेशन रोड के दुकानों में हमेशा सामुहिक चोरी की कई बार घटनाएं हो चुकी है, परन्तु आज तक पुलिस हमेशा पता लगाने में असफल रही है। इस संबंध में व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष सुदामा ठाकुर ने कहा कि पुलिस की उदासीन रवैए के कारण पिड़ित व्यावसायियों द्वारा अब आवेदन तक नहीं दिया जाता है। आवेदन देने पर पुलिस द्वारा उलटे पिड़ित व्यवसायियों को हीं जांच पड़ताल के नाम पर परेशान किया जाता है। अब डर तो इस बात का है कि ये वे - लगाम चोरों का दल रात्रि में ट्रेन से उतरने -पकडने वाले यात्रियों के साथ न छिनतई की घटना करने लगें।इनका मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - ShareChat
चौकीदार की सेवानिवृति पर विदाई समारोह। गुरारू - रविवार को गुरारू थाना परिसर में चौकीदार रामप्रसाद पासवान की सेवानिवृति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों ने श्री प्रसाद को अंग वस्त्र देकर कुशल भविष्य का शुभकामना दिया। गौरतलब है कि कोंची टोला हुलास विगहा के रहने वाले श्री रामप्रसाद वर्ष 1995 में अपने पिता स्वर्गीय बिसुन पासवान द्वारा चौकीदार के पद से वीआरएस लेने के उपरान्त बहाल किए गए थे। इस मौके पर दारोगा अवधेश कुमार,पुजा कुमारी, ओमप्रकाश सिंह, एएसआई अरूण सिंह, राजनीति राय, सुनील सिंह, रामाकांत तिवारी,मो.इजहार,मो.सुहैल सहित दर्जनों थाना कर्मी एवं चौकीदार उपस्थित रहे। #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - ShareChat
गुरारू थाना क्षेत्र के ददनापुर गांव के पोखर में डुबने से एक व्यक्ति की मौत की आशंका। मथुरापुर गांव का है संजीव चंद्रवंशी। संजीव के बहनोई अजीत चंद्रवंशी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब छः बजे शौचालय के लिए पोखर के तरफ गया था संजीव। शौचालय के बाद नहाने के उद्देश्य से सारा कपड़ा खोल कर पोखर में कुद गया। घंटों पोखर से नहीं निकलने के बाद ग्रामीणों ने पोखर में कुद कर खोजना शुरू किया। परन्तु अभी तक उसके लाश का अता पता नहीं है। सुचना के बाद थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दल बल से पहूंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया है। #गया_की_खबरें पैंतीस वर्षीय संजीव चंद्रवंशी को दो पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
गया_की_खबरें - ShareChat
लाखों रूपए गहनों की हुई ठगी।ठग फरार। गुरारू - थाना क्षेत्र के सर्वोदय उच्च विद्यालय के पिछे द संस्कार वैली किड्स स्कूल वाली सड़क में सोमवार को दोपहर ठगों ने एक घर में अकेली महिला को ठगी का शिकार बनाया। गौरतलब है कि आर. पी .एफ .सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश एवं इनकी पत्नी दो दिनों से अपनी बीमार बुजुर्ग माता को लेकर पटना के अस्पताल में भर्ती हैं। इधर जय प्रकाश की बहन जो घर एवं बच्चों को देखभाल के लिए ससुराल से आयी है। सोमवार को दोपहर दो ठग आये और बोले की मैं पुराना वर्तन एवं गहना साफ करता हूं।इन ठगों के कहने पर महिला ने अपना पायल साफ़ करवाया। उसके बाद ठग ने कहा कि और गहना हो तो लाएं,साफ कर दुंगा। महिला ने कनवाली,चैन,झुमका सहित कई गहने लाकर ठगों को दी। ठगों ने महिला से कहा कि थोड़ा गर्म पानी लायें। जैसे ही महिला गर्म पानी लाने घर के अन्दर गई। दोनों ठग सभी गहनें लेकर अपने वाईक पर सवार होकर भाग लिया। महिला द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस द्वारा बगल में स्थित कोचिंग सेंटर के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो दोनों ठग भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - 5==-=~~1#7 Frum WW Dik 7 1a 21 _ C C  - - c ە 8 ق4 Csಭ{  =0-40 We 5==-=~~1#7 Frum WW Dik 7 1a 21 _ C C  - - c ە 8 ق4 Csಭ{  =0-40 We - ShareChat
गुरारू बाजार स्थित वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह को आगामी चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की।व्यवसायी अनिल साहुकार ने बताया कि अब तक वैश्य समाज को किसी भी पार्टी में उचित मान-सम्मान नहीं मिला है। उन्होंने कहा, हम सब अब बदलाव चाहते हैं, इसलिए इस बार हम जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह का समर्थन कर रहे हैं।इस अवसर पर पिंटू कुमार, चंदन कुमार, रंजीत कुमार गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, शंकर चौरसिया सहित वैश्य समाज के कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे। बैठक में समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा भी हुई। #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - ShareChat
सरकार की निति से क्षुब्द मूल अति पिछड़ों ने जनसुराज को किया समर्थन। गुरारू - शनिवार को गुरारू बाजार स्थित रेखा मैरेज हॉल में गुरूआ विधान सभा क्षेत्र के मूल अति पिछड़ा वर्गों में सम्मिलित जातियों का एक आपात बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में विभिन्न राजनैतिक पार्टी में सम्मिलित नेताओं एवं सैंकड़ों मूल अतिपिछड़ा जातियों के लोगों ने शिरकत किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में मूल अतिपिछड़ों के नेता एवं आयोजक सुजित कुमार ने बताया कि गुरूआ विधानसभा चुनाव में मूल अतिपिछड़ों ने जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह को समर्थन करने का सामुहिक रूप से खुल्लम खुल्ला निर्णय लिया है। कारण पुछे जाने पर बताया कि नीतीश सरकार ने मूल अति पिछड़ा वर्ग में संपन्न जातियों को सम्मिलित कर पिछले दस वर्षों से हमारे हक का हकमारी करवाया जा रहा है।हमलोग पिछले दस सालों से चुप इसलिए थे कि हमारे पास विकल्प नहीं था। साथ ही साथ गुरूआ के भाजपा उम्मीदवार द्वारा भी मिडिया में यह बयान दिया गया है कि मेरे द्वारा हीं संपन्न जाति को अति पिछड़ा में सम्मिलित करवाया गया है ऐसे स्थिति में हमारे समाज के हकमारी करने वाले व्यक्ति को कैसे वोट दिया जा सकता है। वहीं कई मूल अति पिछड़ा समाज के भाजपा नेता ने बताया कि गुरूआ विधानसभा में भाजपा द्वारा भेजा गया प्रत्याशी धर्म विरोधी हैं। इनके द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध विभिन्न कार्यक्रमों में दिया गया भाषण का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आज जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी हीं ऐसे नेता हैं जो कहते हैं कि यदि मेरे द्वारा भी अगर ग़लत प्रत्याशी को टिकट दिया गया है तो उसे भी हरायें।अच्छे और सच्चे व्यक्ति को चुनकर भेजे। उनके द्वारा राजनीति में सूचिता और स्वच्छता लाने का प्रयास किया जा रहा है जिसका हमलोग समर्थन करते हैं। इस बैठक में जनसुराज प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह उपस्थित रहे। वहीं संजीव श्याम सिंह ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनती है तो संपन्न जातियों को अति पिछड़ा वर्ग से बाहर किया जाएगा। #गया_की_खबरें
गया_की_खबरें - ShareChat
गुरूआ में प्रशांत किशोर ने किया रोड़ शो। गुरारू - गुरूवार को जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरूआ विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर बाजार एवं गुरूआ बाजार में रोड़ शो किया। गौरतलब है कि यह रोड़ शो रफिगंज से शुरू होकर मथुरापुर बाजार,गुरूआ बाजार होते हुए करमाइन मोड़ के बाद शेरघाटी की ओर चला गया। इस रोड़ शो में हजारों हजार की संख्या में लोगों ने शिरकत किया। प्रशांत किशोर को देखने की लालसा में लोगों ने मथुरापुर बाजार एवं गुरूआ बाजार सहित सड़कों पर ग्रामीणों का हुजूम घंटों इंतजार करता रहा। गुरूआ विधान सभा क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह अपने दल बल के साथ घटेरा गांव के स्टेट हाइवे 101 पर इंतजार करते रहे। प्रशांत किशोर के आने पर प्रशांत किशोर ने अपने प्रत्याशी को अपने गाड़ी की छत पर चढ़ा लिया। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर के आने से इस क्षेत्र में चुनाव का फीजा बदलता हुआ दिखाई देने लगा है। बिखरी हुई छोटी छोटी जातियां जनसुराज के पक्ष में एकजुट होने लगी है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के द्वारा जो अतिपिछड़ा में सर्वसंपन्न जाति को शामिल करवाया गया है। मेरे द्वारा विधानसभा में इस बेईमानी के विरुद्ध जमकर आवाज उठाया जाएगा और पुनः समीक्षा करवा कर इन सर्वसंपन्न जातियों को अतिपिछड़ों की सूची से अलग करवा जाएगा। इन मूल अतिपिछड़ों के साथ अन्याय हुआ है।यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - नववर २०२५ गुरुआ-गयाजी U (6 pe4 नववर २०२५ गुरुआ-गयाजी U (6 pe4 - ShareChat
सनातन और ब्राह्मण को गाली देना फैशन - मंगलानंद मिश्र। गुरारू - गुरूआ विधान सभा ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार मंगलानंद मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों से गंदी राजनीति के तहत सनातन धर्म एवं इसके रक्षक ब्राह्मणों को गाली देना फैशन बन चुका है। साथ ही साथ कहा कि सनातन धर्म एवं ब्राह्मणों को इस गाली देने वाले प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा रामायण -महाभारत जलाने, विरोध करने,गाली देने की बातों को बताते हुए उनका पुरजोर बहिष्कार करें। चाहे वह व्यक्ति किसी भी पार्टी का उम्मीदवार हो। वैसे उम्मीदवार को वोट का बोहनी होने नहीं दें। चुनाव के पूर्व वैसे उम्मीदवार सनातन धर्म एवं उनके अनुयाइयों को गाली देते एवं धर्म शास्त्रों का आलोचना करते हुए देखे जाते हैं। पार्टी का टिकट मिलते ही लंबा -लंबा टिक और टीका के साथ साथ अंगुलियों में किमती धातुओं और पत्थरों की अंगुठियों पहन कर एवं हांथ में मोटा कलेवा बांधकर सनातन धर्मावलंबियों के बीच वोट मांगने को उतर जाते हैं। ऐसे बहुरूपिए उम्मीदवारों को पहचान कर आज उन्हें वायकाट करने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं ऐसे विधर्मी उम्मीदवारों से पुछना चाहता हूं कि जब रामायण,-महाभारत, ब्राह्मण का आपके अनुसार स्तित्व हीं नहीं तो फिर रामायण -महाभारत के पात्रों के नाम पर आपने स्वयं का, अपने संतानों, पार्टीयों का नाम कैसे रखा? रामायण के धर्म पारायण पात्रों को अपने जाति का मान कर पुजा क्यों कर रहे हैं? उनके गोत्र के आप कैसे हो गये? श्री मिश्र ने सनातन धर्मियों को आह्वान करते हुए कहा कि आज वैसे उम्मीदवार को पहचान कर उन्हें चुनाव में हरा सबक सिखायें ताकि भविष्य में ऐसे उम्मीदवार सनातन धर्म का दुष्प्रचार करने का साहस नहीं कर सकें। धर्मों रक्षति धर्म। #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - (ಘ (ಘ - ShareChat
सनातन और ब्राह्मण को गाली देना फैशन - मंगलानंद मिश्र। गुरारू - गुरूआ विधान सभा ब्राह्मण एकता परिषद के अध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार मंगलानंद मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ सालों से गंदी राजनीति के तहत सनातन धर्म एवं इसके रक्षक ब्राह्मणों को गाली देना फैशन बन चुका है। साथ ही साथ कहा कि सनातन धर्म एवं ब्राह्मणों को इस गाली देने वाले प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में उनके द्वारा रामायण -महाभारत जलाने, विरोध करने,गाली देने की बातों को बताते हुए उनका पुरजोर बहिष्कार करें। चाहे वह व्यक्ति किसी भी पार्टी का उम्मीदवार हो। वैसे उम्मीदवार को वोट का बोहनी होने नहीं दें। चुनाव के पूर्व वैसे उम्मीदवार सनातन धर्म एवं उनके अनुयाइयों को गाली देते एवं धर्म शास्त्रों का आलोचना करते हुए देखे जाते हैं। पार्टी का टिकट मिलते ही लंबा -लंबा टिक और टीका के साथ साथ अंगुलियों में किमती धातुओं और पत्थरों की अंगुठियों पहन कर एवं हांथ में मोटा कलेवा बांधकर सनातन धर्मावलंबियों के बीच वोट मांगने को उतर जाते हैं। ऐसे बहुरूपिए उम्मीदवारों को पहचान कर आज उन्हें वायकाट करने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं ऐसे विधर्मी उम्मीदवारों से पुछना चाहता हूं कि जब रामायण,-महाभारत, ब्राह्मण का आपके अनुसार स्तित्व हीं नहीं तो फिर रामायण -महाभारत के पात्रों के नाम पर आपने स्वयं का, अपने संतानों, पार्टीयों का नाम कैसे रखा? रामायण के धर्म पारायण पात्रों को अपने जाति का मान कर पुजा क्यों कर रहे हैं? उनके गोत्र के आप कैसे हो गये? श्री मिश्र ने सनातन धर्मियों को आह्वान करते हुए कहा कि आज वैसे उम्मीदवार को पहचान कर उन्हें चुनाव में हरा सबक सिखायें ताकि भविष्य में ऐसे उम्मीदवार सनातन धर्म का दुष्प्रचार करने का साहस नहीं कर सकें। धर्मों रक्षति धर्म। #गया_की_खबरें .
सड़क नहीं बनने से वोट बहिष्कार का निर्णय। गुरारू - प्रखण्ड क्षेत्र के तिलोरी पंचायत अंतर्गत राणापुर गांव के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्रामीण रंजन यादव, श्रीराम पासवान,मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि हमारे गांव से मात्र एक किलो मीटर की दूरी पर स्टेट हाइवे -101गुजरा है, परन्तु आज तक हमारे गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा नहीं गया है।यह सड़क गया शहर के मगध मेडिकल अस्पताल तक जाता है। अगर जुड़ जाता तो ग्रामीणों को सुलभ रूप में बेहतर इलाज प्रदान हो जाता। गांव का मुख्य रास्ता पुर्ण रूप से कच्चा है। बरसात के मौसम में पैदल चलना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों के बीमार पड़ने पर खटीया पर टांग कर मुख्य सड़क तक मरीज़ों को ले जाना पड़ता है। हमलोग स्थानीय मुखिया, विधायक, सांसद को अपनी समस्या बताते - बताते थक चुके हैं परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं सिर्फ कोरा आश्वासन देते हैं।ऐसी स्थिति में हम गांव के युवाओं ने निर्णय लिया है कि इस लोकतंत्र में यदि हमारी समस्याओं का निराकरण करने वाले कोई नहीं तो हमलोग वोट क्यों दें। अतः हमलोगों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। #गया_की_खबरें .
गया_की_खबरें - व्यलय राणापुर দহমিক] व्यलय राणापुर দহমিক] - ShareChat