ShareChat
click to see wallet page
search
#मेरा प्रयास सच दिखाने का #🐪राजस्थान अपडेट #3500_करोड़_की_ठगी : देशभर में करीब 3 लाख से अधिक लोगों से 3500 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले फर्जी निवेश नेटवर्क xpo ru का भंडाफोड़ कर भोले भाले लोगों से ठगी करने के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से लगभग 40 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, तीन करोड़ की कीमत के 5 लग्जरी वाहन एवं 40 लाख रुपये की क्रिप्टोकरेंसी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम अतुल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार ब्राह्मण, मुकुल कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार ब्राह्मण निवासी सांगानेर जयपुर, कृष्ण कुमार पुत्र मुकेश चंद ब्राह्मण निवासी शिवदासपुर जयपुर, राकेश कुमार शर्मा पुत्र अशोक कुमार ब्राह्मण निवासी भुसावर जिला भरतपुर तथा उमरावमल पुत्र दूल्हाराम रैगर निवासी मानसरोवर जयपुर बताये गए है। पुलिस के अनुसार वेबसाइट व मोबाइल एप के जरिये विदेशी बाजारों में क्रिप्टोकरेंसी एवं फारेक्स में निवेश करवाने का दावा कर रही xpo ru कम्पनी भारत में सेबी, आरबीआई, एमसीए या किसी अन्य सक्षम प्राधिकरण से पंजीकृत नहीं है। यह प्लेटफॉर्म निवेशकों को उच्च लाभ, बोनस तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त प्रलोभन देकर निवेश बढ़ाने का कार्य कर रहा था। अनुसंधान से यह तथ्य सामने आया कि वेबसाइट स्वयं को 2016 से रूस में संचालित होना दिखाती है, जबकि वास्तविकता में इसका संचालन नवंबर 2022 में जयपुर से शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार निर्माण एवं संचालन की मुख्य भूमिका संदीप सिगर पुत्र भागीरथ मल तथा रजत शर्मा पुत्र श्रीराम शास्त्री की पाई गई। वेबसाइट 47 लाख उपयोगकर्ताओं तथा 4.3 बिलियन डॉलर के फंड प्रबंधन का दावा करती थी, जबकि वास्तविक संख्या लगभग 4.7 लाख उपयोगकर्ताओं की पाई गई और वास्तविक जमा राशि लगभग 350 मिलियन डॉलर अर्थात लगभग 3100 करोड़ रुपये निकली। उक्त समूह dizicx नामक एक अन्य फर्जी निवेश वेबसाइट का संचालन भी कर रहा था जिसमें लगभग 9000 उपयोगकर्ताओं से 58 मिलियन डॉलर यानी 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ली जा चुकी है।
मेरा प्रयास सच दिखाने का - J59uE9900 J59uE9900 - ShareChat