Pradeep Singh
🐦🌧️ कभी-कभी किसी का "ना" कहना भी आपके भले के लिए होता है।
💔 हर इंकार के पीछे घमंड नहीं होता, कई बार छिपा होता है त्याग और शुभचिंतन।
✨ इस छोटी सी कहानी का संदेश आपकी सोच बदल सकता है।
=========>>>>>>
"इन्कार का भाव"
बरसात के दिन आने वाले थे। एक चिड़िया अपने बच्चों के साथ आश्रय बनाने के लिए नदी किनारे गई। वहाँ दो पेड़ थे। उसने एक पेड़ से कहा—
“बरसात से बचने के लिए मैं और मेरे बच्चे तुम्हारी डाल पर अपना घोंसला बना लें?”
पेड़ कभी किसी को भी आश्रय देने से मना नहीं करते किन्तु उस पेड़ ने बड़ी ही बेरुखी के साथ चिड़िया को इन्कार कर दिया। चिड़िया फिर वहीं दूसरे पेड़ के पास गई तो उस पेड़ ने चिड़िया को अपना आश्रय बनाने की अनुमति दे दी।
बरसात के दिन आरम्भ हुए। एक दिन तेज वर्षा आई। उस वर्षा को पहला पेड़ झेल नहीं पाया और उखड़कर नदी में बह गया। पेड़ को बहते देखकर चिड़िया बोली—
“ऐ पेड़, एक दिन मैं तुमसे आश्रय माँगने आई थी, परन्तु तुमने बड़ी ही बेरुखी से मना कर दिया था। तुम्हारी उसी बेरुखी की सजा आज भगवान ने तुम्हें दी है जो तुम नदी में बह रहे हो।”
पेड़ ने बड़ी ही शांत भाव से उत्तर दिया—
“मैं जानता था मेरी जड़ें कमजोर हैं, और इस बारिश में टिक नहीं पाऊँगा। मैं तुम्हारी और बच्चों की जान खतरे में नहीं डालना चाहता था, इसलिए तुम्हें सख्ती से मना करना पड़ा। मना करने के लिए मुझे क्षमा कर दो।”
और ये कहते-कहते पेड़ बह गया।
किसी के इन्कार को हमेशा उनकी कठोरता न समझें। क्या पता उसके उसी इन्कार से आपका भला हो। कौन किस परिस्थिति में है शायद हम नहीं समझ पायें, इसलिए किसी के चरित्र और शैली को उनके वर्तमान व्यवहार से न तौलें।
जय जय श्री राधे
=====>>>
🙏 #LifeLessons 🌿 #Motivation 💡 #Wisdom 🕊️ #PositiveThinking 📖 #Spirituality 🚀 #ViralStory 💎 #SelfGrowth 🌍 #TrendingNow ❤️ #Mindset ✨ #Inspiration
🌿💭 हर "ना" के पीछे नफरत नहीं होती, कई बार उसमें छिपा होता है आपका भला। जो आज बुरा लगे, वही कल सबसे बड़ा आशीर्वाद साबित हो सकता है। 🙏✨
💭🐦 क्या कभी किसी ने आपको ठुकराया था, लेकिन बाद में आपको एहसास हुआ कि वही आपके लिए सही था?
📖✨ सीख:
🌳 हर इंकार स्वार्थ से नहीं होता, कई बार वह सुरक्षा और शुभचिंतन का रूप होता है।
💡 क्या हम किसी व्यक्ति को केवल एक घटना के आधार पर जज कर देते हैं?
📊🗳️
यदि कोई आपकी मदद करने से मना कर दे, तो आप क्या सोचेंगे?
🔹 😔 वह मेरा साथ नहीं देना चाहता
🔹 🤔 शायद उसके पीछे कोई कारण होगा
🔹 🙏 मैं बिना नाराज़ हुए समझने की कोशिश करूँगा
🔹 💯 हर स्थिति को समय पर छोड़ दूँगा #hindu #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गीता ज्ञान🛕 #🕉️सनातन धर्म🚩 #🔊सुन्दर कांड🕉️