#✡️ज्योतिष समाधान 🌟 #💰धन के लिए वास्तु टिप्स🔯 #🔯कुंडली दोष #🔯वास्तु दोष उपाय #💰आर्थिक समस्याओं का समाधान🔯 ज्योतिषी टिप्स
धन की मनोकामना पूरी करने के लिए
मंगलवार के दिन 22 पीपल के पत्ते लें। उन्हें धोकर रखें। इसके बाद पूर्व दिशा में मुंह करके हर पत्ते पर "राम" लिखें तथा इन्हें उसी दिन हनुमानजी पर चढ़ा आए। आपको तुरंत ही धन लाभ होना शुरू हो जाएगा। ध्यान रखें यह प्रयोग केवल मंगलवार के दिन ही आरंभ होना चाहिए।
ऋण मुक्ति के लिए
शुक्ल पक्ष (अमावस्या से पूर्णिमा के बीच का समय) में मंगलवार को आटे में गुड़ मिलाकर पुए बनाकर हनुमानजी के मंदिर में चढ़ाएं और गरीबों को खिलाएं। इससे सभी कर्जे दूर हो जाएंगे।
घर में झगड़ा बंद करवाने के लिए
यदि किसी के घर में बहुत ज्यादा क्लेश या झगड़ा रहता है तो वह इस उपाय को कर सकता है। जब भी घर में आटा पिसवाना हो तो केवल सोमवार को ही पिसवाएं। पिसवाने से पहले उसमें थोड़े से काले चने डाल दें। इस मिश्रित आटे को ज्यों-ज्यों घर के सभी लोग खाएंगे, घर के सभी झगड़े दूर हो जाएंगे।


